आंखों का फड़कना क्या संकेत देता है? Eye Surgeon ने बताया आंख फड़कना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है

Eye Twitching Causes: कई बार व्यक्ति की आंख जरूरत से ज्यादा फड़कने लगती है. ऐसे में अगर आप भी आंख फड़कते रहने से परेशान हैं तो यहां जानिए इस दिक्कत की वजह.

aankh fadakna

आंख फड़कने के सबसे आम कारण क्या हैं?

Aankh Kyu Fadakti Hai: आंख फड़कने का मतलब है आंख के ऊपरी या निचले हिस्से का आगे-पीछे होना. कई बार कह दिया जाता है कि दाईं आंख फड़कना शुभ है या बाईं आंख फड़कना अशुभ होता है, लेकिन मेडिकल तौर पर देखा जाए तो आंखों का फड़कना (Eye Twitching) किसी समस्या के चलते हो सकता है. आमतौर पर थकान या स्ट्रेस के कारण ऐसा हो सकता है. लेकिन, अगर आंख ज्यादा फड़क रही है तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं आई एंड रेटिना सर्जन डॉ. भानू पांगते. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि आंख क्यों फड़कती है.

विज्ञापन

आंख क्यों फड़कती है

डॉ. भानु पांगते ने बताया कि आंख फड़कने को ब्लेफेरोस्पाज्म कहा जाता है. इसमें आंख बिना किसी कारण के अपनेआप फड़कने लगती है. शुरुआत में मरीज को आंख फड़कना (Aankh Fadakna) महसूस नहीं होता लेकिन कई बार यह दिक्कत इतनी गंभीर हो जाती है कि आंख फड़कते-फड़कते बंद हो जाती है. डॉक्टर ने बताया कि आंख फड़कने के कई छोटे और बड़े कारण हो सकते हैं –

विज्ञापन
  • ड्राई आइज यानी आंखों में सूखापन हो तो उससे आंख फड़कने लगती है
  • शरीर में मैग्नीशियम की कमी
  • चेहरे पर लकवा होने के बाद अगर गलत तरह से रिकवरी हो
  • कोई न्यूरोलॉजिकल डिसोअर्डर यानी दिमागी दिक्कत भी आंख फड़कने की वजह बन सकती है.

डॉक्टर कैसे ट्रीट करते हैं ये समस्या

आंख फड़कने की सही वजह जानने के लिए डॉक्टर को कई बार व्यक्ति का MRI करवाना पड़ता है. इसमें देखा जाता है कि व्यक्ति के दिमाग में कोई नुकसान तो नहीं हो गया है या किसी तरह की गांठ तो नहीं पड़ी.

विज्ञापन

इस दिक्कत का एक अच्छा इलाज है बोटॉक्स लगवाना. बोटॉक्स लगाने से उम्र बढ़ने के कारण होने वाली आंख फड़कने की समस्या को रोका जा सकता है. लेकिन, दिक्कत बस इतनी है कि बोटॉक्स व्यक्ति को बार-बार लगवाने पड़ते हैं

अगर बार-बार आंख फड़के तो क्या करें

विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि अगर आपकी आंख बार-बार फड़क रही है और बहुत फड़क रही है तो इस दिक्कत को हल्के में ना लें. डॉक्टर से सलाह लें और समस्या की जड़ तक जाएं. इससे सही समय पर सही इलाज हो सकेगा और आंख फड़कने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ