Body Detox Tips: शरीर की सफाई करना जरूरी होता है ताकि बीमारियों से बच सकें। इस वक्त इंडिया में वेडिंग सीजन की धूम मची हुई है। लोग 1 दिन में 2-2 शादियां अटेंड कर रहे हैं, ऐसे में शादियों का खाना भी लोग चाव से खा रहे होंगे, जो वास्तव में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि पार्टियों में बनने वाला खाना तेल-मसाले और खूब सारी सफेद चीनी से बना होता है। हालांकि, पार्टियों में तो खूब एंजॉय होता है लेकिन धीरे-धीरे शरीर की थकावट हमें बीमार और आलसी बना देती है। खुद को फिर से रिफ्रेश करने और बॉडी को फिट रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके।
इन 3 टिप्स से बॉडी को करें डिटॉक्स
1. सुबह की शुरुआत डिटॉक्स वाटर से करें
डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए आपको नींबू पानी में एक चुटकी अदरक या खीरे के टुकड़े मिलाकर एक ड्रिंक तैयार करनी है, जिसे पीने से शरीर के अंदर जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकल सकते हैं। यह ड्रिंक पाचन में सुधार करती है और शरीर को हाइड्रेट करती है। यह एक सरल उपाय है, जिससे आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
2. ग्रीन जूस पिएं
आप ब्रेकफास्ट के लिए पालक, केल और पुदीना जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का एक जूस या स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। आप इसमें भी खीरा और अदरक मिलाकर स्मूदी को और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। इस ग्रीन स्मूदी को पीने से आप दिन भर एनर्जी से भरे रहेंगे।
फोटो क्रेडिट-freepik
3. लाइट मील्स खाएं
वेडिंग सीजन के बाद आपको अपने पाचन तंत्र को भी आराम देने की जरूरत है। इसलिए, कुछ दिनों तक हल्का और पौष्टिक भोजन खाएं। अपनी डाइट में सूप, सलाद और उबली हुई सब्जियां शामिल करें और हैवी और ऑयली फूड्स से बचें। साबुत अनाज खाना सबसे बढ़िया ऑप्शन है, क्योंकि पार्टियों में भी आप अनहेल्दी खाना ही खाते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
58 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines