Winter Health Tips: ठंड का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है. इस दौरान स्किन अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है, बाल कमजोर दिखाई देते हैं और शरीर में थकान या सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में अपने स्वास्थ्य और त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. सही खानपान, नियमित दिनचर्या और कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर आप इस मौसम में न सिर्फ अपनी सेहत को बनाए रख सकते हैं, बल्कि त्वचा और बालों में निखार और ऊर्जा भी महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ सरल और असरदार उपाय, जिन्हें आप ठंड के मौसम में अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.
सर्दियों के लिए 5 टिप्स | 5 Tips To Follow This Winter
दिन की शुरूआत काढ़े से करें
ऐसे बहुत से लोग ठंड में जुकाम-सर्दी जैसी इंफेक्शन से जूझते रहते हैं, जिसके चलते चिड़चिड़ और गुस्सा आना आम हो जाता है. आप भी ठंड के मौसम में अपने दिन की शुरूआत काढ़ा पीकर कर सकते हैं. रोजाना इसका सेवन करने से आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा.
देसी घी का दिन में एक बार करें सेवन
दिन में एक बार देसी घी का सेवन जरूर करें. यह आपकी इम्मूनिटी को बूस्ट करेगा और आपकी स्किन से लेकर हड्डियों तक के लिए भी फायदेमंद है.
कम से कम 10 मिनट के लिए धूप लें
कई लोगों में ठंड के मौसम में विटामिन डी की कमी होती है. आप भी ठंड में कम से कम 10 मिनट धूप जरूर लें. यह आपकी सेहत और हड्डियों के लिए फायदेमंद होगा.
ये भी पढे़ं- 21 दिनों तक फॉलो करें यह लाइफस्टाइल-डाइट प्लान, हार्ट अटैक का खतरा हो जाएगा कम
मौसमी चीजों का सेवन करें
ठंड के मौसम में मिलने वाली चीजों का सेवन करें. जैसे बाजरा, मेथी, साग आदि. यह आपकी सेहत को फिट रखने में काफी मददगार हैं.
पानी का सेवन करें
ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि ठंड में अक्सर लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं, जिससे सेहत पर असर पड़ता है. आप भी इस मौसम में पानी का भरपूर सेवन करें और शरीर को हाइड्रेट रखें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
16 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
18 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
23 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines