Winter Tips: ठंड के मौसम में इन आदतों को करें अपने दिनचर्या में शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Winter Tips: ठंड के मौसम में स्वास्थय से लेकर त्वचा तक का खास देखभाल करना बहुत ही जरूरी हो जाता है. कभी स्किन रूखी हो जाती है तो कभी सेहत में दिक्कत होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिन्हें आप ठंड के मौसम में अपना सकते हैं.

Winter Tips

ठंड के मौसम में अपनी इम्मूनिटी बूस्ट करने के तरीके. Image Source Freepik

Winter Health Tips: ठंड का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है. इस दौरान स्किन अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है, बाल कमजोर दिखाई देते हैं और शरीर में थकान या सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में अपने स्वास्थ्य और त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. सही खानपान, नियमित दिनचर्या और कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर आप इस मौसम में न सिर्फ अपनी सेहत को बनाए रख सकते हैं, बल्कि त्वचा और बालों में निखार और ऊर्जा भी महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ सरल और असरदार उपाय, जिन्हें आप ठंड के मौसम में अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

सर्दियों के लिए 5 टिप्स | 5 Tips To Follow This Winter

दिन की शुरूआत काढ़े से करें

ऐसे बहुत से लोग ठंड में जुकाम-सर्दी जैसी इंफेक्शन से जूझते रहते हैं, जिसके चलते चिड़चिड़ और गुस्सा आना आम हो जाता है. आप भी ठंड के मौसम में अपने दिन की शुरूआत काढ़ा पीकर कर सकते हैं. रोजाना इसका सेवन करने से आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा.

विज्ञापन

देसी घी का दिन में एक बार करें सेवन

दिन में एक बार देसी घी का सेवन जरूर करें. यह आपकी इम्मूनिटी को बूस्ट करेगा और आपकी स्किन से लेकर हड्डियों तक के लिए भी फायदेमंद है.

कम से कम 10 मिनट के लिए धूप लें

कई लोगों में ठंड के मौसम में विटामिन डी की कमी होती है. आप भी ठंड में कम से कम 10 मिनट धूप जरूर लें. यह आपकी सेहत और हड्डियों के लिए फायदेमंद होगा.

विज्ञापन

मौसमी चीजों का सेवन करें

ठंड के मौसम में मिलने वाली चीजों का सेवन करें. जैसे बाजरा, मेथी, साग आदि. यह आपकी सेहत को फिट रखने में काफी मददगार हैं.

विज्ञापन

पानी का सेवन करें

ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि ठंड में अक्सर लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं, जिससे सेहत पर असर पड़ता है. आप भी इस मौसम में पानी का भरपूर सेवन करें और शरीर को हाइड्रेट रखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ