Health TIPS: समय पर सोना बहुत जरूरी है, लेकिन आज के बदलते दौरे में लेट नाइट सोना एक फैशन बन गया है, जबकि ये आदत ठीक नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। आश्चर्य की बात तो ये है कि लोग जानते भी हैं कि कम नींद लेना सेहत के लिए हानिकारक है, फिर भी लापरवाही करते हैं। देर रात तक जागने के पीछे स्मार्ट फोन का इस्तामाल एक बड़ी वजह है, इसके साथ ही इंटरनेट का घंटों फिजूल इस्तमाल भी नींद को प्रभावित करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब आप पूरी नहीं नहीं लेते तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ा सकता है। इनमें गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। यही वजह है कि आपको समय रहत सर्तक हो जाना चाहिए। आइए नीचे जानते हैं कि कम नींद लेने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
अभी पढ़ें – बार-बार चक्कर आने को भूलकर भी न करें इग्नोर, हालत हो सकती है खराब, जानें इलाज
नींद की कमी से हो सकती है ये 5 गंभीर बीमारियां
1. हार्ट अटैक
नींद की कमी से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। सोते समय शरीर की अंदरूनी मरम्मत और सफाई होती है। नींद की कमी के कारण शरीर इस प्रक्रिया को नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर का संभावना बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
2. मानसिक समस्याएं
नींद की कमी मानसिक समस्याओं को बढ़ा सकती है। कम सोने से मानसिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है। नींद की कमी के कारण हमारा दिमाग नई ऊर्जा नहीं जुटा पाता, जिससे कारण दिमाग तरोताजा नहीं हो पाता है। कम सोने से कई मानसिक समस्याएं हो जाती हैं, इनमें याददाश्त से जुड़ी परेशानी भी शामिल है।
3. डायबिटीज
नींद की कमी से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि अच्छी नींद नहीं लेने पर शुगर से भरपुर और जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारिया कम सोने के कारण हो सकता है।
4. ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
कम नींद लेने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है, शरीर में कोशिकाओं को भी काफी नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि हम समय पर सो जाएं।
अभी पढ़ें – करवाचौथ पर सर्गी में जरूर शामिल करें ये 6 पौष्टिक आहार, पूरे दिन रहेंगी एनर्जेटिक
5. हड्डियों में कमजोरी
नींद की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों में मौजूद मिनरल्स का संतुलन बिगड़ने लगता है, इसी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी शुरू हो जाती है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
17 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
18 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
19 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
21 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
21 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines