Health TIPS: उल्टा सीधा खानपान और भागदौड़ भरी इस जिंदगी में कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जो आपका पीछा नहीं छोड़तीं। खाना खाने के बाद घंटों बैठकर काम करने वालों को पेट में गैस की समस्या अधिक होने का खतरा रहता है। डेली रूटीन की छोटी-मोटी समस्याओं में से एक पेट में गैस बनन भी है, जो आज की बिजी लाइफ स्टाइल में सिर्फ बूढ़ों की नहीं, बल्कि युवाओं के लिए भी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।

विज्ञापन

आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि जिन लोगों पेट में गैस की समस्या होती है वह पेट में दर्द, सीने में दर्द या फिर सिर दर्द की शिकायत से परेशान रहते हैं। अगर आप थोड़ी सी सावधानी रखें तो इस समस्या से बच सकते हैं।

विज्ञापन

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने वाले उपाय

1. पेट में गैस की समस्याए से बचाएगा गर्म पानी

अगर आपको पेट में गैस की समस्या है तो सुबह उठते ही गर्म पानी पीनेकी आदत अपनानी चाहिए। गर्म पानी पीने से पेट तो साफ होता, ये गैस पास करने में मदद करता है.

विज्ञापन

2. अजवाइन, काला नमक का चूर्ण बनाकर लें

पेट की गैस से राहत पाने के लिए जीरा, अजवाइन, काला नमक और हिंग के पाउडर से तैयार मिश्रण का सेवन करें। आप मात्र 2 ग्राम चूर्ण को पानी के साथ दिन में 2 बार लें। ऐसा करने से आपको पेट की गैस को बाहर निकालने में बहुत आराम मिलता है।

3. 1 चम्मच अजवाइन या जीरे का सेवन करें

पेट की गैस से राहत पाने के लिए पानी में 1 चमच्च अजवाइन या जीरा उबाल आने तक गर्म कर लेना चाहिए। जब पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उस पानी को छान कर अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें, उसके बाद उस पानी को दिन में 2 बार तक पिएं।

विज्ञापन

4. काला नमक परेशानी खत्म करेगा

पेट की गैस की समस्या से परेशान लोगों को काला नमक का सेवन करना चाहिए, जो पेट में ठंडक तो रखता ही है। आप सुबह के समय चुटकी भर काला नमक पानी में डाल कर पीते हैं तो गैस की समस्या से निजात पा सकते हैं। ये नुस्खा पेट की गैस को तुरंत बाहर निकालने के लिए सबसे अच्छा और आसान घरेलू उपाय है।

विज्ञापन

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ