Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए हमें खान-पान के साथ-साथ बीमारियों से दूर रहने के लिए भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। उम्र के हर 10 साल में कुछ मेडिकल टेस्ट करवाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हमारे शरीर की जरूरतें और समस्याएं बदलती रहती हैं। खासतौर पर 21 से 30 साल के युवाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस उम्र में लोग आमतौर पर एक्टिव ज्यादा रहते हैं और अक्सर अपनी सेहत के प्रति लापरवाह भी हो जाते हैं। हम आपको कुछ टेस्ट बता रहे हैं, जिन्हें आपको शुरुआती चरणों में ही किसी बीमारी का पता लगाने में मदद कर सकते हैं, जिससे समय से ट्रीटमेंट शुरू होता है और निदान पाया जा सकता है।
20 से 30 साल में कराएं ये टेस्ट
युवा, जो 20 से 30 वर्ष की श्रेणी में आते हैं, उन्हें डायबिटीज, बीपी, सीबीसी, विटामिन बी-12 और डी-3 का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए, ताकि बीमारियों के बारे में और शरीर के बारे में पता लगाया जा सके। वहीं, इस उम्र की महिलाओं को एचपीवी (HPV) और यूरिन की जांच भी जरूर करवानी चाहिए। इस उम्र के नौजवानों को रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए।
31 से 40 साल के व्यस्क ये टेस्ट करवाएं
इस उम्र में लोगों के जीवन में तनाव बढ़ जाता है, जो दिल के रोगों, किडनी डिजीज और लिवर समेत कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआत भी कर सकता है। इसलिए इन लोगों को ऊपर बताए गए टेस्ट के साथ-साथ लिपिड प्रोफाइल और दिल, बीपी और स्किन कैंसर के साथ आंखों की जांच करवानी चाहिए। डायबिटीज की जांच भी जरूर करवा लें। इन लोगों को हिदायत दी जाती है कि अपने भोजन से शुगर को कम करें।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
41 से 50 साल की उम्र में कौन से टेस्ट जरूरी
उम्र के इस पड़ाव में लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इन लोगों की मेटाबॉलिक एनर्जी भी कम होने लगती है, क्योंकि इस उम्र में महिलाओं में एस्ट्रोजन कम और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी घटने लगता है। ऐसे में कैल्शियम की मात्रा भी कम होने लगती है। इसलिए इन लोगों को कैल्शियम इंडेक्स की जांच जरूर करवानी चाहिए। वहीं पुरुषों को भी प्रोस्टेट से संबंधित बीमारियों की जांचें करवानी चाहिए। इन लोगों को सलाह दी जाती है कि अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट फूड्स को कम करें।
फोटो क्रेडिट-freepik
51 से 60 साल के लोग
इन लोगों को आंतों के कैंसर का खतरा रहता है। आंतों के कैंसर के अधिकांश मामले 50 साल के बाद के लोगों में पाए जाते हैं, इसलिए इसकी जांच ये लोग हर साल करवाएं। इन्हें आंखों और कानों से संबंधित जांचें भी जरूर करवानी चाहिए। इस उम्र की महिलाओं को मेनोपॉज भी होता है, इसलिए जो भी उस स्थिति से गुजर रही महिलाएं हैं, उन्हें डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। 51 से 60 साल के लोगों को अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए।
60 साल के बाद
60 साल से ऊपर के लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमताएं कमजोर हो गई होती हैं। ऐसे में इन लोगों के अंदर भूलने की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन लोगों को अल्जाइमर का टेस्ट करवाना चाहिए। कई बार इस अवस्था के लोगों में चिंता और अवसाद भी बनने लगता है, इसलिए डिप्रेशन का टेस्ट करवाना भी जरूरी है। इन लोगों को व्यायाम के साथ-साथ प्रकृति से जुड़े रहने की सलाह दी जाती है। ये खुले आसमान के नीचे व्यायाम या योग कर सकते हैं। इसके अलावा, गार्डनिंग भी बढ़िया ऑप्शन है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
7 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
9 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
12 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
12 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
16 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines