Health Tips: हमें दैनिक जीवन में निरोगी और स्वस्थ रहने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल को सही रखने की जरूरत होती है। आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी में लोग मानसिक और शारीरिक, दोनों प्रकार से थके रहते हैं। दरअसल, लोग इतना बिजी हो गए हैं कि उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली नहीं मिल पाती है। मगर एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से न केवल हम अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी खुद को बचा सकते हैं।
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
डॉक्टर रिनी वोहरा श्रीवास्तव, जो कि एक आयुर्वेदिक सलाहकार है, एनबीटी से बातचीत में कहती हैं कि इन दिनों युवाओं का लाइफस्टाइल और प्रदूषण लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है और इम्यूनिटी को स्लो कर रहा है। कमजोर इम्यूनिटी और वर्क स्ट्रेस से शरीर सेहत के मामले में ढीला हो गया है। इसके लिए अगर हम अपनी कुछ आदतों में बदलाव करेंगे तो फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन
निरोगी रहने के लिए जरूरी हैं ये बदलाव
1. संतुलित आहार- अपने आहार में ताजे फल, हरी सब्जियों, नट्स और दालों को शामिल करें, ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलें। अपने खाने में 6 प्रकार का भोजन एड करें जिसमें खट्टा, मीठा, कड़वा, नमकीन और कसैला भी शामिल होता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें।
2. मौसमी फूड्स- हर सीजन में कुछ फल और सब्जियां मिलते हैं, जो उस सीजन की खासियत होती हैं। दरअसल, ऐसे फूड्स जो सीजनल होते हैं, वह उस मौसम में खाने से शरीर हेल्दी रहता है। इसलिए, आपको अपनी डाइट में मौसम के हिसाब से सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहिए।
healthy Foods
3. सहायक फूड्स- आयुर्वेद में वात, पित्त और कफ तीनों का संतुलन बनाए रखना होता है, उसके लिए आपको सहायक फूड्स, जिसमें अदरक, लहसुन, हल्दी और जीरा का सेवन करना चाहिए। यह फूड्स फ्लू से बचाते हैं और पाचन क्रिया को सुधारते हैं। इन्हें आप अपनी रेगुलर डाइट में जरूर लें।
4. नींद- नींद को भी आयुर्वेद में वरदान माना गया है। कहते हैं कि कोई रोगी अगर पर्याप्त नींद ले तो काफी जल्दी खुद को रिपेयर कर लेता है। इसलिए आपकी दैनिक जीवनशैली में भी नींद की खास जगह होनी चाहिए। अच्छी नींद से अच्छी सेहत और स्वस्थ शरीर मिलता है।
5. योग- लाइफस्टाइल में खान-पान के अलावा ध्यान, फोकस और मानसिक शांति का भी ख्याल रखना होता है। आपको रोजाना योग करना चाहिए या फिर कुछ समय सूरज की रोशनी में प्राणायाम और मेडिटेशन करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
56 mins agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
3 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
4 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
7 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
22 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines