Hair Tips: गुड़हल का फूल (Hibiscus Flower) देखने में सुंदर होता है। यह कई रंगों में पाया जाता है जैसे, लाल, सफेद, गुलाबी, पीला और बैगनी। गुड़हल के फूल में स्वास्थ्य के लिए कई उपयोगी तत्त्व होते हैं। इसका इस्तेमाल खाने-पीने या दवाओं के लिए किया जाता है। गुड़हल के फूल में विटामिन-सी, कैल्शियम, वसा, फाइबर, आयरन आदि भरपूर मात्रा में होता है। यह बालों की कई परेशानियों से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
गुड़हल के फूलों और पत्तियों से करें हेयर ट्रीटमेंट
गुड़हल के फूलों और पत्तियों का प्रयोग हेयर ट्रीटमेंट के लिया जाता है। इससे प्राकृतिक पैक, मास्क व तेल बनाया जाता है, जो बालों की समस्याओं को दूर करता है। यह बालों को केमिकल के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद करता है। यह स्कैल्प को स्वस्थ बनाने के साथ लालिमा व खुजली की समस्या को दूर करता है। इसके फूलों में मौजूद रसायन बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है।
गंजेपन दूर करने के लिए गुड़हल फूल को पीसकर बालों में लगाएं
अगर गंजेपन (Baldness) से परेशान हैं तो गुड़हल के फूल को पीसकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से फूल में मौजूद पोषक तत्व बालों को मिलते हैं। इससे बाल लंबे व घने बनते हैं। साथ ही अगर बालों से संबंधित कोई समस्या है तो फूलों के साथ इसके पत्तों को भी पीसकर एक-दो घंटों के लिए बालों पर लगाने से फायदा होता है।
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए ऐसे लगाएं गुड़हल के फूल
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए गुड़हल के फूल या पत्तियों को सरसों के तेल में या नारियल तेल में डालकर अच्छे से उबाल लें। फिर इस तेल को ठंडा करके सिर पर मालिश करें। नियमित रूप से इस तेल की मालिश से आपके बाल सुंदर घने हो जायेगे और साथ ही तेजी से बढ़ने लगेंगे।
अभी पढ़ें – Apple Benefits:’सेब 1 फायदे अनेक’ बस इस वक्त खाना शुरू करें यह जादुई फल, मिलेंगे 6 जबरदस्त लाभ
सफेदी दूर करने के लिए ऐसे करें गुड़हल के पत्ते का इस्तेमाल
अपने बालों की सफेदी दूर करने के लिए मेंहदी या नींबू के रस के साथ गुड़हल की पत्तियों को मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है। ये एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसका उपयोग करने से बालों की रूसी तो खत्म हो जाती है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines