Lauki Juice Benefits: इन दिनों कई लोग मोटापे से परेशान हैं। पिछले कुछ सालों में मोटापा बहुत बड़ी परेशानी बनकर सामने आया है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, दिल की बीमारी, किडनी की समस्या, दिमागी बीमारी जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है। ज्यादातर लोगों में पेट में चर्बी जमा होने से ज्यादा खतरनाक होता है। ऐसे में कुछ लोग इसे कम करने कई तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन ज्यादा कुछ ख़ास असर नहीं पड़ता है। अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने खाने में लौकी का उपयोग करना शुरू कर दें। इसे खाने से आपका मोटापा तेजी से कम होगा और सेहत को कई तरह से फायदा भी होगा।
वजन कैसे कम करती है लौकी?
लौकी फाइबर से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। इसलिए खाने में लौकी का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। लौकी में 97 % पानी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो हमारे शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर करने में मदद करते हैं। मोटापे को कम करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। दरअसल, लौकी का जूस वजन को कम करने में बहुत मददगार है।
ये भी पढ़ें- खून को साफ करने में कारगर है परवल सब्जी, 5 बीमारियों में भी जबरदस्त लाभ
लौकी का जूस कैसे बनाएं
लौकी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धो लें, फिर इसे छील कर दोबारा से धो लें। अब छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें और इसमें कुछ पुदीने के पत्ते डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। जब ये बारीक पीस जाए, तो इसमें जीरे का पाउडर, नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे ठंडा या नॉर्मल करके आप पी सकते हैं। अगर लौकी का जूस ठंडा पसंद है तो आप इसमें बर्फ डालकर पी सकते हैं और गर्म पीना चाहते हैं तो हल्का सा फ्राई पैन में डालकर इसे गर्म करें, उसके बाद पी लें। सबसे जरूरी बात सर्दियों के मौसम में अगर आप लौकी का जूस पीना चाहते हैं तो सबसे पहले हल्का सा उबालें, ताकि आप सर्दी और जुकाम, खांसी, गले की खराश में राहत दे।
ये भी पढ़ें- अपने रुटीन से हटा दें 4 आदतें, खुद ब खुद भाग जाएगा डिप्रेशन
लौकी का जूस इन समस्याओं में फायदेमंद
- स्ट्रेस को जूर करने में मददगार
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है
- दिल को सेहतमंद बनाता है
- बालों को सफ़ेदी दूर करता है
- पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
7 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
9 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
10 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
12 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines