---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

अपने रुटीन से हटा दें 4 आदतें, खुद ब खुद भाग जाएगा डिप्रेशन

Depression: हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है। जिंदगी की समस्याएं कई बार लोगों के मेंटल हेल्थ पर बुरा असर करती हैं। हालांकि, हमारी खुद की कुछ आदतें भी ऐसी हैं, जो मेंटल हेल्थ का कारण बनती हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। बुरी […]

---विज्ञापन---

Depression: हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है। जिंदगी की समस्याएं कई बार लोगों के मेंटल हेल्थ पर बुरा असर करती हैं। हालांकि, हमारी खुद की कुछ आदतें भी ऐसी हैं, जो मेंटल हेल्थ का कारण बनती हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। बुरी आदतें लाइफ की सारी खुशियां छीन सकती हैं। कुछ लोगों को बिलकुल एहसास नहीं होता है कि उनकी ये आदतें मेंटल हेल्थ पर कितना बुरा असर डाल रही हैं। आपकी ये आदतें, जैसे- जंक फूड खाना, योग न करना, किसी चीज का पालन न करना आदि। अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करना चाहते हैं तो आज ही इन आदतों को बदल लें।

इन आदतों को बदल डालें

नेगेटिव विचार

---विज्ञापन---

हर किसी के मन में कभी न कभी नेगेटिव विचार आते हैं। अगर हम नेगेटिव विचारों को बढ़ावा देते हैं, तो हमारे सोचने और समझने की शक्ति हम खोने लगते हैं। जब हम सोचने और समझने के काबिल नहीं रहते तब हम फैसले गलत लेने लगते हैं। हमारी ये नेगेटिव सोचने की आदत जिंदगी में आगे बढ़ने नहीं देती है। ये हमें कमजोर बना देती हैं, जैसे- चिंता, तनाव और डिप्रेशन हमारी लाइफ का पार्ट बन जाती हैं। इसलिए बहुत जरूरी है हमेशा दिमाग में नेगेटिव विचारों को आने से रोकें। अच्छी बातें और पॉजिटिव सोच रखने की कोशिश करनी चाहिए।

सोशल मीडिया ज्यादा समय न बिताएं

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया से जुड़ना अच्छी बात है, इसके जरिए हम दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़े होते हैं। देश-दुनिया में आजकल क्या चल रहा है, इसकी जानकारी मिलती है। वायरल वीडियो और न जानें क्या-केया पोस्ट देखकर हमें कुछ न कुछ जानकारी मिलती है। लेकिन जैसे हर चीज़ के फायदे होते हैं, ठीक वैसे ही नुकसान भी होते हैं। वैसे ही सोशल मीडिया के भी कई नुकसान हो सकते हैं। आपको न चाहते हुए भी तनाव महसूस होता है। जलन, चिंता और खुद को योग्य न समझना ये सारी चीजें हमारे साथ होने लगती है। ये हमारी मेंटल हेल्थ पर बुरी तरह से असर करता है। इसलिए सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करें और खुद को आगे बढ़ने वाली चीजों पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें- प्रोटीन की कमी से महिलाओं में दिखते हैं 6 संकेत, बिल्कुल न करें नजरअंदाज!

घर के अंदर ज्यादा समय बिताना

---विज्ञापन---

ज्यादा टाइम तक घर में रहने से भी डिप्रेसिव फील होने लगता है, जो आपकी मेंटल हेल्थ पर असर कर सकता है। इससे तनाव, चिंता और ड्रिप्रेशन जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं। घर के अंदर रहने से विटामिन D की कमी हो सकती है। इससे भी मानसिक स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसलिए घर से बाहर जाएं और कुछ न कुछ नई चीजों को सीखते रहना चाहिए।

सही से नींद न लेना

---विज्ञापन---

हमें रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पसंदीदा टीवी शो या स्मार्टफोन पर कुछ न कुछ देखते रहने से भी नींद में रूकावट पैदा करता है। अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये शरीर और दिमाग को आराम मदसूस कराती हैं। भरपूर नींद न लेने से मूड, एनर्जी और मेंटल हेल्थ पर असर हो सकता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2023 05:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola