Health Tips: गर्मियों में तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये हमें बीमारियां दे सकता है। ऐसे में हमें अपने स्वाद से थोड़ा परहेज जरूर करना चाहिए ताकि बीमारियों से बच सकें। आइए रिपोर्ट में जानते हैं ज्यादा तला-भुना खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कई बार बता चुके हैं कि तला-भुना खाना खाने से हमें कैंसर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं लेकिन भारत में लोग सब जानने के बावजूद भी ऐसे फूड्स का रोजाना सेवन करते हैं। हालांकि, ज्यादा फ्राइड फूड्स हमारे लिए किसी भी मौसम में अच्छे नहीं होते हैं। मगर गर्मियों में इसका दुष्प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है।
1. मोटापा और वजन बढ़ना
SAAOL, आसनसोल, हार्ट सेंटर के हार्ट विशेषज्ञ, डॉक्टर बिमल छाजेड़ के मुताबिरक, तले-भुने खाने में तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी के रूप में जमा हो जाती है। यह फैट के रूप में जमती है और मोटापा बढ़ाती है। मोटापा अपने साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां भी लाता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव
2. कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ
तले हुए भोजन में ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को कम करते हैं। इससे ब्लड वेस्लस में रुकावट आती है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकती है।
3. लिवर और किडनी पर असर
तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं। इससे लिवर और किडनी की कार्यक्षमता धीमी हो जाती है। लगातार ऐसा खाना इन अंगों पर दबाव डालता है और इनसे जुड़ी बीमारियों के रिस्क को बढ़ाता है।
4. कैंसर का रिस्क
अगर हम एक तेल को बार-बार गर्म करके प्रयोग करते हैं, तो उसमें एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक रसायन बनते हैं। यह एक कार्सिनोजेनिक तत्व होता है, जो खासतौर पर पेट और आंतों के कैंसर का रिस्क बढ़ाता है।
5. डायबिटीज का रिस्क
तेल में तली हुई चीजों के सेवन से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ता है, जिससे शरीर शुगर को नियंत्रित नहीं कर पाता है। लगातार ऐसा खाना टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाता है।
बचाव के उपाय
- तले हुए खाने की मात्रा को कम करें। हफ्ते में 1–2 बार ही खाएं।
- घरेलू और ताजे तेल में ही चीजें फ्राई करें, बार-बार उपयोग न करें।
- भाप में पकी, उबली या ग्रील्ड चीजें ज्यादा खाएं।
- फल, सब्जियां और फाइबर युक्त आहार लें।
- नींबू पानी, ग्रीन टी, और पानी अधिक पिएं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines