Colon cleansing remedies: कई लोग लंबे समय से कब्ज की समस्या से जूझते रहते हैं, जिससे रोजमर्रा के खान-पान और जीवन पर असर पड़ता है. लगातार पेट भारी रहना, गैस या अपच जैसी परेशानियां उनकी दिनचर्या को प्रभावित करती हैं. अगर आप भी कब्ज की इस समस्या से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज का एक आसान और असरदार नुस्खा, जिसे अपनाकर आप पेट की सफाई और पाचन शक्ति में सुधार ला सकते हैं. साथ ही अपनी सेहत को आसानी से फिट बना सकते हैं.
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हमारी सेहत का सीधा संबंध सुबह की आदतों से होता है. अगर सुबह की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो दिनभर शरीर हल्का और मन शांत रहता है.
उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही हर व्यक्ति को सबसे पहले भगवान का नाम लेना चाहिए और उसके बाद हल्का गर्म पानी का सेवन करना चाहिए जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. जितना आप आराम से पी सकें आधा लीटर या एक लीटर उतना पानी वज्रासन में बैठकर धीरे-धीरे पीएं. महाराज का कहना है कि इस तरह पानी पीने से आंतों में जमा गंदगी नरम होकर आसानी से बाहर निकल जाती है. इससे पेट साफ रहता है, पाचन ठीक होता है और कब्ज की समस्या खत्म होती है. इसके साथ ही पानी पीने के बाद थोड़ी देर टहलना शरीर को एक्टिव बनाता है तो कोशिश करें कि पानी पीने के बाद थोड़ा सा जरूर टहलें.
ये भी पढ़ें- इन 2 तरीकों से चाय पीना है सेहत के लिए नुकसानदायक, सड़ने-गलने लगेगा लिवर
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भोजन सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को ऊर्जा देने के लिए होता है. इसलिए खाना हमेशा हल्का, कम और सात्त्विक होना चाहिए. भारी और तला-भुना खाना पाचन को खराब करता है, कब्ज बढ़ाता है और शरीर को सुस्त बना देता है.
अगर किसी को कब्ज की समस्या बनी रहती है तो महाराज ये सलाह देते हैं कि 2–3 दिन तक हल्का खाना या फलाहार करें. इससे पेट को आराम मिलता है और शरीर खुद को संतुलित कर लेता है. कोशिश करें कि आधा पेट खाना खाएं, चौथाई पानी और बाकी हिस्सा हवा के लिए खाली रखना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और मन शांत रहता है.
ये भी पढ़ें- 14 दिनों तक रोजाना सौंफ का पानी पिएं तो क्या होगा? डॉक्टर ने बताया किस टाइम पीना सही
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
19 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
21 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines