हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Tips: ज्यादा नमक खाने के आदि तो नहीं हैं आप? जान लें इसके नुकसान

विज्ञापन

नई दिल्ली: खाने में अगर नमक न हो तो सारा स्वाद बिगड़ जाता है। नमक एक जरुरी मसाला है, लेकिन इसकी मात्री बढ़ते ही खाने का जायका बिगड़ जाता है। नमक ज्यादा खाने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। जो लोग खाने के उपर से नमक लेकर खाते हैं उनके लिए कई तरह के खतरे पैदा हो सकते हैं। हम आपको आज नमक के नुकसान बताने जा रहे हैं।

अभी पढ़ें – डायबिटीज मरीजों के लिए ‘वरदान’ है ये ताकतवर चीज, वजन घटाने का साथ मिलते हैं ये 6 जबदस्त फायदे

प्यास लगना
बहुत अधिक नमक खाने के काएण आपको बार-बार और तेज प्यास लग सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोडियम सामग्री वाले खाद्य पदार्थ आपके शरीर के संतुलन के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसकी भरपाई का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ढेर सारा पानी पिएं।

विज्ञापन

बार बार पेशाब आना
नमक के ज्यादा सेवन करने से बार-बार पेशाब आते हैं। अगर आप बहुत अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं। अधिकांश समय, आपको पेशाब करने के लिए रात के बीच में जागने की जरूरत महसूस हो सकती है।

अभी पढ़ें – तो इसलिए फिर बढ़ रही है कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या, WHO ने बताए दो प्रमुख कारण

विज्ञापन

शरीर में सूजन
शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन आ सकती है। नमक के ज्यादा सेवन करने से सुबह आपका शरीर फूला हुआ लगेगा। सूजन उंगलियों पर और टखनों के आसपास महसूस की जा सकती है। यह सूजन शरीर में ज्यादा फ्लूइड्स के कारण होती है और इसे एडिमा के रूप में जाना जाता है।

हल्का सिरदर्द
आपके सर में हल्का सिरदर्द होता है? तो हो सकता है कि ये सिरदर्द डिहाइड्रेशन से हो रहा हो। काफी मात्रा में नमक का सेवन करने से आपको थोड़े-थोड़े वक्त में सिरदर्द होने की संभावना हो सकती है। इस दर्द को दूर करने के लिए खूब पानी पिएं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola