हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health news: बच्चों को पिलाएं ये जूस, हड्डियां होंगी मजबूत, मिलेंगे यह 5 शानदार लाभ

विज्ञापन
pineapple juice Benefits for Children

Health news: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनका खानपान अहम रोल निभाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बच्चों को पर्पाप्त प्रोटीन और पोषक तत्वों युक्त भोजना देना चाहिए। गर्मियों के मौसम में जूस भी बच्चों की डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें से ही एक जूस अनानास का है। अनानास का जूस बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

ओनली माय हेल्थ के अनुसार, 6 महीने के बाद आप बच्चे को जूस पिला सकते हैं। अगर अनानास के जूस के सेवन से बच्चे को दस्त होने लगे या उसकी त्वचा पर चक्क्ते हो जाएं, तो समझ जाएं कि उसे अनानास से एलर्जी है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह लें।

अनानास जूस पीने के जबरदस्त फायदे (Benefits of pineapple juice)

  1. अनानास का जूस शरीर में पानी की कमी दूर करता है। इसे पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। गर्मियों के मौसम में लू से बचाने में भी मदद करता है।
  2. अनानास जूस आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्वों आंखों के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। इसका अगर नियमित सेवन किया जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ती है। जिनके बच्चों की आंखें कमजोर हैं, उन्हें अनानास जूस जरूर पीना चाहिए।
  3. बच्चों में दस्त की समस्या होने पर उन्हें अनानास जूस पीना चाहिए। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो लूज मोशन का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। खास बात ये है कि ये आंत के कीड़ों को खत्म करने में भी मदद कर सकते हैं।
  4. अनानास में पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने लिए काफी फायदेमंद होता है। ये जूस हड्डियों के विकास में भी मदद करता है।
  5. कमजोर इम्युनिटी होने के चलते बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें अनानास का जूस पिलाएं। यह उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola