Health News: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम अक्सर अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जबकि सर्दियों के मौसम में तो जरा सी लापरवाही से कई परेशानी हो जाती हैं। ऐसे में हमें अपनी सेहत पर ध्यान देना सबसे ज्याद जरूरी हैं। अच्छी सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी खान पान पर ध्यान देना होता है। अगर आप भी अपने आप को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में आपको अलसी को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि अलसी सर्दियों में रामबाण मानी जाती है।
अलसी सेहत के लिए होती है फायदेमंद
अलसी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, फैट, मोटापा, मधुमेह जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जबकि अलसी के बीज का सेवन करने से शरीर की बीमारियां भी दूर होती हैं, जबकि यह हृदय रोगों से लड़ने में भी कारगर साबित होती है।क्योंकि अलसी में फास्फोरस, फेरुलिक एसिड, कॉपर, मॉलिब्डेनम ओमेगा 3 फैटी एसिड, लिग्नांस, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो रोगों से लड़ने में लाभकारी होते हैं। कई शोधों में अलसी के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है, ऐसे में जानिए अलसी के यह बेहतरीन फायदे।
और पढ़िए – Health News: सर्दियों के इस मौसम में दूध में मिलाकर खाएं ये ताकतवर चीज, दूर भाग जाएंगी कई बीमारियां
इन तरीकों से करिए अलसी का सेवन
आप असली का सेवन अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं, सर्दियों के मौसम में अलसी खाना बहुत फायदेमंद होती है, ऐसे में आप अलसी के बीज का पाउडर भी बना सकते हैं और इस पाउडर को पानी के साथ ले सकते हैं. इसके अलावा आप अलसी के बीजों को तवे पर भूनकर भी खा सकते हैं, इसका स्वाद भी शानदार होता है। इसके अलावा आप अलसी के से लड्डू भी बना सकते हैं, क्योंकि सर्दियों के मौसम में लड्डू तो और भी पसंद होते हैं। जबकि आप साबुत अलसी भी खा सकते हैं। इन तरीकों से आप अलसी का सेवन कर सकते हैं।
अलसी के फायदे
मोटापा दूर करती है
अलसी खाने से मोटापा दूर होता है, क्योंकि वजन घटाने के लिए शरीर में ओमेगा-3 की मात्रा जरुरत होती है और अलसी में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है, जो शरीर में फैट बर्न करने में मदद करता है ऐसे में आप अलसी का सेवन वजन घटाने के लिए कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है
अलसी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है, एक शोध के मुताबिक रोज अलसी के बीज खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल 6 से 11 प्रतिशत तक कम होता है, ऐसे में जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, वह अलसी का सेवन कर सकते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
अच्छी स्किन सबकी पसंद होती है, ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को हमेशा जवां रखना चाहते हैं तो अलसी इसमें आपकी मदद कर सकती हैं, क्योंकि अलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स के गुण पाए जाते हैं, जिससे स्किन पर झुर्रियां नहीं आती और त्वचा हमेशा चमकदार रहती है।
बालों के लिए फायदेमंद
इसके अलावा अलसी से बाल भी मजबूत बनते हैं, झड़ते हुए बालों से सभी परेशान होते है और दुनियाभर के उपाय करते हैं, ऐसे में अलसी का तेल अपने बालों में लगाकर उन्हें मजबूत बना सकते, जो आपके लिए एक शानदार उपाए हैं।
अलसी कई बीमारियों से भी लड़ने में सहायक होती है, क्योंकि अलसी में एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, मिनिरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद विकारों को दूर करने में मदद करते हैं और इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
7 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
8 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
9 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
12 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
13 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
15 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
15 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines