सुबह उठकर जरूर करें 3 काम, पूरे दिन नहीं होगी थकान, बीमारियां भी पास नहीं फटकेंगी

Improve Your Morning Routine: अगर अपने मॉर्निंग के रूटीन में 3 कामों को शामिल करेंगे, तो दिन की शुरुआत अच्छी तो होगी ही, इससे आपको बेहतर भी लगेगा। चलिए आपको बताते हैं कि अपने दिन की शुरूआत में किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए।

Morning routine for healthy life for adults,scientifically proven best morning routine,healthy morning routine for glowing skin,healthy morning routine for students,healthy morning routine for weight loss,morning health tips in hindi,healthy morning routine habits

Image Credit: Freepik

Healthy Morning Routine Tips: अगर आपको दिनभर खुश और एनर्जेटिक महसूस करना है तो आपको अपने दिन की परफेक्ट शुरुआत करनी चाहिए। दरअसल, अगर आपकी सुबह सही नहीं होती तो इसका असर आपके पूरे दिन पर नजर आता है। इसकी वजह से आप परेशान और चिड़चिड़े से रह सकते हैं और दिनभर इन सबका स्ट्रेस आपके चेहरे पर नजर आ सकता है।

विज्ञापन

रूटीन में शामिल करें ये 3 काम

पूरे दिन का करें प्लान

विज्ञापन

अगर दिन की शुरुआत अच्छी करना चाहते हैं तो पूरे दिन का प्लान कर लें। सबसे पहले उठने के बाद ये अपनी डायरी में लिख लें कि दिनभर में आज कौन-कौन से काम आपको करने हैं। साथ ही सबसे पहले उन कामों को प्रायोरिटी पर रखें जिनको समय पर खत्म करना है।

विज्ञापन

गानें सुनें और एक्सरसाइज करें

सुबह उठकर अगर गाने सुनते हैं तो आपका दिन बन जाता है। इसके साथ ही स्ट्रेचिंग, एक्सरसाइज और योगा करना और भी बेहतर बना सकता है। ये सारे ही काम आपकी सेहत के साथ-साथ दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो सुबह उठने के बाद हल्के गाने सुने या खुद आप भी मनपसंद गाना सुन सकते हैं। इसके साथ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जारी रखें, इससे आप पूरे दिन फ्रेश महसूस करेंगे।

विज्ञापन

सुबह कैमोमाइल टी लें (Chamomile Tea)

विज्ञापन

कैमोमाइल टी स्ट्रेस कम करने के साथ-साथ मूड बूस्टर माना जाता है। जब सुबह उठकर इसे लेते हैं तो ये आपकी बॉडी के मेटाबोलिज्म को तेज करता है और स्ट्रेस कम करता है। इसके अलावा हार्मोनल हेल्थ और मूड को अच्छा करता है, जिससे आप सुबह से लेकर शाम तक बेहतर महसूस करते हैं। तो, सुबह की आदतों में इन 3 चीजों को शामिल करें और दिनभर खुश रह सकें और एनर्जेटिक फील करें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ