Health Insurance: कहते हैं न, बीमारी किसी से पूछकर नहीं आती है। इसको ध्यान में रखते हुए ही आजकल लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं। जिससे उनको परेशानी के समय में किसी से मदद न लेनी पड़े। कई बड़ी-बड़ी कंपनियां लुभावने वादों के साथ हेल्थ इंश्योरेंस देती हैं। आपने हेल्थ इंश्योरेंस लिया है, तो यह जरूरी नहीं कि उसमें हर बीमारी कवर हो। जी हां, अगर इस समय आप भी हेल्थ इंश्योरेंस का प्लान बना रहे हैं, तो इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें आपके पता होनी चाहिए।
स्वास्थ्य बीमा क्यों जरूरी?
किसी भी बीमारी के इलाज के लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है। जिसकी वजह से कई लोग आर्थिक रूप से कमजोर पड़ जाते हैं। इसी से बचने के लिए ही लगभग हर कोई हेल्थ इंश्योरेंस करवाता है। यह बीमा कई कंपनियों के जरिए कराया जा सकता है। जिसका इस्तेमाल इलाज के दौरान किया जा सकता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि भारी प्रीमियम देने के बाद भी लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाता है। जब वह अस्पताल में जाते हैं, तो उनको खुद ही पैसे भरने पड़ जाते हैं, इसलिए ही सही पॉलिसी चुनना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें: फ्लाइट में पहली बार सफर करने वाले भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना होगा पछतावा
किन बातों का रखें ध्यान?
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिसमें सबसे पहले पॉलिसी के कवरेज को समझें। इसमें पता करें कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च, सर्जरी, दवा और डायग्नोस्टिक टेस्ट इसमें शामिल होंगे कि नहीं। दूसरी बात, पॉलिसी का वेटिंग पीरियड क्या है, इसके बारे में पता करें। अगर आपको किसी बीमारी के लिए पैसे चाहिए तो देख लें कि वह पॉलिसी में वह कवर हो रहा है कि नहीं।
अस्पताल कौन सा है?
पॉलिसी की तीसरी सबसे जरूरी बात होती है, इलाज करने वाला अस्पताल। आप यह देख लें कि पॉलिसी के अंदर कौन-कौन से अस्पताल आते हैं। इसके अलावा यह भी पता करें कि क्या वहां पर कैशलेस की सुविधा मिलेगी या नहीं? चौथी बात, क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया के बारे में पता करें। यहां पर पॉलिसी में कौन सी बीमारियां कवर की जाएंगी और कौन सी नहीं, इसका भी पता करें। लास्ट में इस बात का ध्यान रखें कि प्रीमियम के मुकाबले आपको इसमें कितना कवरेज मिलेगा। पॉलिसी खरीदते समय कोशिश करें कि इन सारी बातों के बारे में आपके पास पूरी जानकारी हो, ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 2025 को लेकर यहां ऑडियो से पूछें सवाल… तुरंत आएगा जवाब
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 hr agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
3 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
4 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
5 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
6 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
10 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines