हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती

Health Insurance: आजकल हेल्थ इंश्योरेंस ज्यादातर लोगों के पास होता है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको इसको लेने से पहले कुछ जरूरी बातो के बारे में जानकारी नहीं होती है। अगर अभी आप कोई हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं, कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Insurance policy

सांकेतिक तस्वीर

Health Insurance: कहते हैं न, बीमारी किसी से पूछकर नहीं आती है। इसको ध्यान में रखते हुए ही आजकल लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं। जिससे उनको परेशानी के समय में किसी से मदद न लेनी पड़े। कई बड़ी-बड़ी कंपनियां लुभावने वादों के साथ हेल्थ इंश्योरेंस देती हैं। आपने हेल्थ इंश्योरेंस लिया है, तो यह जरूरी नहीं कि उसमें हर बीमारी कवर हो। जी हां, अगर इस समय आप भी हेल्थ इंश्योरेंस का प्लान बना रहे हैं, तो इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें आपके पता होनी चाहिए।

विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा क्यों जरूरी?

किसी भी बीमारी के इलाज के लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है। जिसकी वजह से कई लोग आर्थिक रूप से कमजोर पड़ जाते हैं। इसी से बचने के लिए ही लगभग हर कोई हेल्थ इंश्योरेंस करवाता है। यह बीमा कई कंपनियों के जरिए कराया जा सकता है। जिसका इस्तेमाल इलाज के दौरान किया जा सकता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि भारी प्रीमियम देने के बाद भी लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाता है। जब वह अस्पताल में जाते हैं, तो उनको खुद ही पैसे भरने पड़ जाते हैं, इसलिए ही सही पॉलिसी चुनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

किन बातों का रखें ध्यान?

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिसमें सबसे पहले पॉलिसी के कवरेज को समझें। इसमें पता करें कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च, सर्जरी, दवा और डायग्नोस्टिक टेस्ट इसमें शामिल होंगे कि नहीं। दूसरी बात, पॉलिसी का वेटिंग पीरियड क्या है, इसके बारे में पता करें। अगर आपको किसी बीमारी के लिए पैसे चाहिए तो देख लें कि वह पॉलिसी में वह कवर हो रहा है कि नहीं।

विज्ञापन

अस्पताल कौन सा है?

पॉलिसी की तीसरी सबसे जरूरी बात होती है, इलाज करने वाला अस्पताल। आप यह देख लें कि पॉलिसी के अंदर कौन-कौन से अस्पताल आते हैं। इसके अलावा यह भी पता करें कि क्या वहां पर कैशलेस की सुविधा मिलेगी या नहीं? चौथी बात, क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया के बारे में पता करें। यहां पर पॉलिसी में कौन सी बीमारियां कवर की जाएंगी और कौन सी नहीं, इसका भी पता करें। लास्ट में इस बात का ध्यान रखें कि प्रीमियम के मुकाबले आपको इसमें कितना कवरेज मिलेगा। पॉलिसी खरीदते समय कोशिश करें कि इन सारी बातों के बारे में आपके पास पूरी जानकारी हो, ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ