Benefits of Watermelon: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में शरीर सबसे ज्यादा पानी मांगता है। समय पर पानी नहीं पीने से बच्चे से से लेकर बुजुर्गे भी इस सीजन में बीमार पड़ सकते हैं। इस मौसम में डाइट में उन फलों को शामिल करना बेहद जरूरी है, जो शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाते हैं। इनमें तरबूज भी शामिल है। इसलिए आज हम आपके लिए तरबजू के लाभ लेकर आए हैं।
तरबूज पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-ए, सी व बी, फाइबर, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। खास बात ये है कि तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। आप बच्चों को तरबूज का जरूर कराएं, इससे उनके शरीर में पानी की कमी नहीं होंगी और वह स्वस्थ रहेंगे।
बच्चों के लिए क्यों बेहद फायदेमंद है तरबूज?
ओनली माय हेल्थ की खबर के अनुसार, तरबूज बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जिसकी वजह से यह इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। तरबूज पर हुई कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इसका सेवन करने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण, नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) का विकास और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं जिन बच्चों का पेट खराब रहता है, उन्हें तरबूज के सेवन की सलाह दी जाती है।
गर्मियों में बच्चों को तरबूज से मिलने वाले फायदे
- तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसस शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
- कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर तरबूज बच्चों की हड्डियों के विकास में मदद करते हैं।
- तरबूज में पाए जाने वाला कैल्शियम जैसा पोषक तत्व दांतों के लिए भी अच्छा होता है।
- तरबूज में डायट्री फाइबर पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को खत्म करता है।
- तरबूज के सेवन से पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और पेट फूलना जैसी प्रॉब्लम ठीक होती हैं।
- तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है। लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट है जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।
और पढ़िए – Black Salt Benefits: तेजी से कम होगा मोटापा…ऐसे करें काले नमक का सेवन, मिलेंगे कई फायदे
इस उम्र से बच्चों खिला सकते हैं तरबूज
अगर आपका बच्चा 6 महीने से बड़ा है तो आप उसे तरबूज खिला सकते हैं। बच्चों को तरबूज का बीज खिलाने से बचें। आप जूस पिला सकते हैं। ये गर्मियों में बच्चों को कई फायदे देता है। तरबूज की प्यूरी बनाकर भी आप बच्चों को दे सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
26 mins agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
3 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
5 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
5 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
8 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines