Benefits Of Cloves Water: भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ ये मसाले सेहत को भी भरपूर लाभ देते हैं और इनके सेवन से कई बीमारियों से निजात मिलती है। इन्हीं में से एक है- लौंग।
जी हां, लौंग सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है बल्कि ये सेहत को भी कई फायदे देती है। लौंग में विटामिन ई, सी, फोलेट, राइबोफ्लेविन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ये सेहत के लिहाज से बहुत गुणकारी होती है, तो चलिए जान लेते हैं लौंग के फायदे।
लौंग के सेवन से मिलेंगे ये लाभ
1. मच्छर से बचने में मदद करती है लौंग
गर्मियों के मौसम में इतने मच्छर होते हैं कि आप बोल भी नहीं सकते। साथ ही बहुत ही बुरी तरह काटते हैं। मच्छरों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं कि फिर भी जिद्दी मच्छर पीछा ही नहीं छोड़ते हैं।
इसके लिए आप लौंग के तेल का उपयोग कर सकते हैं, इसमें केमिकल कंपाउंड यूजेनॉल में एंटीसेप्टिक और एनेस्थेटिक गुण होते हैं। (यूजेनॉल कुछ लोगों के लिए अतिसंवेदनशील होता है, तो इसको यूज करने से पहले डॉक्टर से परामर्श कर लें)
2. पाचन को सुधारने में भी करता है मदद
कुछ लोगों को पेट से संबंधी कई समस्याएं होती है और उनकी पाचनक्रिया भी सुस्त होने लगती है। अगर आप हर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करेंगे तो आपको इन परेशानियों से निजात मिलेगी। खाने के बाद लौंग को चबाने से भी एसिडिटी और सीने में जलन जैसी परेशानियों से निजात मिलती है।
3. त्वचा के लिए भी फायदेमंद
गर्मियों के मौसम में कई स्किन प्रॉब्लम हो जाती है। इसके लिए भी लौंग का पानी बहुत फायदेमंद होता है। ये सनबर्न जैसी परेशानी से निजात दिलाता है और इससे एंटी-एजिंग से भी निजात मिलती है। अपनी त्वचा को बेहतर करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
और पढ़िए – Benefits of Sweet Lime: सेहत के लिए रामबाण है मौसम्बी, जानें इसके 6 फायदे
4. मुंह में हुए छालों को ठीक करने में मददगार
कुछ लोगों के मुंह में अक्सर छाले हो जाते हैं, इसके लिए भी लौंग एक बेहतर ऑप्शन है। छाले वाली जगह पर लौंग का तेल या लौंग चबाने से दर्द और सूजन से राहत मिलेगी। साथ ही आप लौंग के पानी का गरारा भी कर सकते हैं, उससे भी आपको लाभ होगा।
5. सिरदर्द को करता है ठीक
अक्सर कुछ लोगों के सिर में बहुत दर्द होता है, इसके लिए भी लौंग एक बेहतर ऑप्शन है। अगर आपके सिर में दर्द है, तो इसके लिए लौंग के तेल को किसी अन्य तेल में मिलाकर मालिश करने से आपको सिरदर्द से निजात मिलेगी।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
8 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
9 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
12 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
13 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
14 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
18 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines