Benefits of Sweet Lime: मौसम्बी एक ऐसा फल होता है, जिसका जूस और फ्रूट दोनों ही लाजवाब होता है। गर्मियों के मौसम में मौसम्बी का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। मौसम्बी का फल खट्ठा-मीठा तो होता ही है, साथ ही ये बेहद रसीला भी होता है।

विज्ञापन

इसमें विटामिन-ए, सी, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फोलेट, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी-अल्सर भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आज हम आपको मौसम्बी से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

मौसम्बी के सेवन से मिलेंगे ये फायदे

1. बालों के लिए बहुत फायदेमंद

विज्ञापन

आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बिजी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोग अपनी सेहत और बालों पर ध्यान नहीं देते है। इससे बालों के झड़ने, रूसी, दो मुंहें बालों की समस्या परेशान करने लगती है। इसके लिए आप मौसम्बी का सेवन कर सकते हैं, इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा और आपके बाल मजबूत बनेंगे।

2. होंठो को रखता है मुलायम

विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों के होंठ सूखते रहते हैं, जो एक गंभीर परेशानी है। इसकी वजह से अक्सर लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए मौसम्बी का रस हर रोज 3 से 4 बार अपने होंठो पर लगाए। इससे आपको होंठ मुलायम होगें और आपको इस परेशानी से निजात मिलेगी।

3. त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार

विज्ञापन

अक्सर लोगों में त्वचा को लेकर कई परेशानियां होती है, जो आए दिन परेशान करती है। मौसम्बी में सिट्रिक एसिड होता है, जो रक्त को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही इसके नियमित उपयोग से चेहरे से कील, मुहांसे दूर होते हैं और आपकी स्किन चमकदार बनती है।

4. वजन कम करने में भी करता है मदद

विज्ञापन

जिन लोगों को वजन बढ़ा है, उनके लिए मौसम्बी बहुत फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको मौसम्बी के जूस को शहद या फिर गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करना है, इससे आपको वजन कम होगा और आपको फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

5. कैंसर से दूर रखता है

मौसम्बी कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें लिमोनोइड्स भी होता है, जो शक्कर (ग्लूकोस) से क्रिया कर के आसानी से पचने वाले रस में परिवर्तित हो जाता है। साथ ही कई तरीकों के कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है।

विज्ञापन

6. कब्ज भी दूर करता है

मौसम्बी में एसिड होता है, जो दोषी टोक्सिन को बढ़ने नहीं देता। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की शिकायत को दूर करता है। इसलिए कब्ज में मौसम्बी को खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ