Kam Soone se Kya Hota Hai: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक जागना आम बात हो गई है, लेकिन कम नींद लेना शरीर और दिमाग दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. कई शोध बताते हैं कि लगातार नींद की कमी दिमागी काम करने की क्षमता को बहुत बुरी तरह प्रभावित कर सकती है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता, तो उसकी मरम्मत प्रक्रिया अधूरी रह जाती है. इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, मूड खराब रहता है और रोजमर्रा के कामों में गलतियां बढ़ने लगती हैं. अगर लंबे समय तक ऐसा चलता रहे, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है.
यह भी पढ़ें: High Fiber Breakfast Indian: फाइबर से भरपूर हैं ये 5 देसी नाश्ते, सुबह खाएंगे तो दूर रहेगी कब्ज, पाचन रहेगा अच्छा
नींद की कमी से ध्यान और याददाश्त होती है कमजोर
पर्याप्त नींद न मिलने से सबसे पहले असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है, छोटी-छोटी बातें भूलने लगती हैं और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है. मोबाइल, आदि की वजह से नींद की कमी से लोगों की सेहत पर काफी असर पड़ता है, जो उन्हें कई बड़े मुसीबतों के बीच घेर लेती है. इससे सड़क दुर्घटनाओं, काम में गलतियां और मानसिक तनाव का खतरा बढ़ जाता है. लगातार नींद की कमी अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकती है.
बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा
कम नींद सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह दिल, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल पर भी असर डालती है. जो लोग रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं, उनमें मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा बहुत देखा गया है. शरीर की कोशिकाएं रात में खुद को रिपेयर करती हैं, लेकिन पर्याप्त आराम न मिलने पर यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर पाती है. इससे कमजोरी, चिड़चिड़ापन और बार-बार बीमार पड़ने की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए 7-8 घंटे की गहरी नींद बेहद जरूरी मानी जाती है.
अपनाएं आसान और असरदार उपाय
- नींद की समस्या से बचने के लिए रोज एक तय समय पर सोने और उठने की आदत डालें.
- सोने से कम से कम एक-दो घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाएं, क्योंकि स्क्रीन की नीली रोशनी दिमाग को सक्रिय रखती है.
- रात में हल्का भोजन करें और कैफीन से बचें. शांत और अंधेरा कमरा अच्छी नींद में मदद करता है.
- विशेषज्ञ मानते हैं कि रात 10 बजे से 2 बजे के बीच की नींद शरीर की मरम्मत के लिए खास होती है.
- सही डेली रूटीन अपनाकर आप अपनी सेहत को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आंतों की पूरी सफाई कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह आंतों को सड़ने से रोक सकते हैं आप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines