Headache Or Heavy Head: सिर में दर्द महसूस होना या सिर का भारीपन ऐसी दिक्कतें हैं जिनसे अक्सर ही लोग दोचार होते हैं. लेकिन, इन दिक्कतों को एक ही मानने की गलती नहीं करनी चाहिए. सिर में दर्द होना और सिर का भारीपन दो अलग दिक्कतें हैं जिन्हें पहचानकर कारणों का पता लग सकता है और उन ट्रिगर करने वाले कारणों से बचा जा सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं फोर्टिस अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत बंगा. डॉक्टर ने बताया सिर के दर्द और सिर में भारीपन में क्या अंतर है और इन दोनों को किस तरह पहचाना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – हरे रंग का बलगम आने का क्या मतलब है? पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताई Green Balgam निकलने की वजह
सिर दर्द और भारीपन में अंतर
डॉक्टर ने बताया सिर का दर्द और सिर में भारीपन दो अलग चीजें हैं जिससे लोग अक्सर ही कंफ्यूज हो जाते हैं और दोनों को एक ही समझते हैं. लेकिन, सही ट्रीटमेंट के लिए इन दोनों में अंतर समझना जरूरी होता है. सिर में दर्द होता है तो ऐसा महसूस होता है जैसे सिर पर कुछ भारी हथोड़े जैसा पड़ रहा है. यह दर्द कम या ज्यादा हो सकता है और सिर के एक हिस्से में या दोनों तरफ महसूस होता है. आमतौर पर सिर दर्द का कारण तनाव (Stress), माइग्रेन, शरीर में पानी की कमी, इंसोमनिया, आंखों पर जोर पड़ना, साइनस का इंफेक्शन या गर्दन और कंधों पर दबाव पड़ना होता है. इससे उलट सिर में भारीपन होने पर प्रेशर फील होता है, सिर घूमता है, सिर भरा-भरा लगता है. एंजाइटी, साइनस, गलत पोस्चर, डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर या वायरल इंफेक्शन के कारण सिर में भारीपन महसूस हो सकता है.
सिर दर्द से कैसे मिलेगा छुटकारा
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- कोशिश करें कि आप 7 ने 9 घंटों की पूरी नींद लें.
- समय पर खाना खाएं और नाश्ता स्किप कभी ना करें.
- कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने या फोन लेकर घंटों तक ना बैठे रहें.
- स्ट्रेस कम करने को कोशिश करें. कई रिलैक्सिंग टेक्नीक्स हैं जो आपके काम आ सकती हैं.
- सही पोस्चर मेंटेन करके बैंठें जिससे गर्दन या कंधों पर जोर ना पड़े.
सिर भारी हो तो क्या करें
- शांत और अंधेरे कमरे में आराम करें. तेज रोशनी से सिर का भारीपन बढ़ सकता है.
- पानी की कमी से भी ऐसा हो सकता है इसीलिए पानी पिएं.
- ताजी हवा में निकलने से आराम महसूस हो सकता है.
- ब्लड प्रेशर लो हो गया है तो कुछ खाएं और ब्लड प्रेशर नॉर्मल करने की कोशिश करें.
- स्ट्रेस और एंटाइटी मैनेज करने की कोशिश करें.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
अगर सिर में दर्द या भारीपन अचानक से हो रहा है और कई दिनों तक बना हुआ है, सिरदर्द के साथ ही बुखार है, उल्टी आती है, देखने में दिक्कत हो रही है, कंफ्यूजन की स्थिति बन रही है, कमजोरी महसूस होती है, बोलने में दिक्कत आ रही है और बैलेंस बिगड़ने के साथ शरीर सुन्न महसूस होता है तो डॉक्टर से तुरंत मिलें.
यह भी पढ़ें – 1 महीने अंजीर खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कौन-कौन से बदलाव आ सकते हैं नजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
3 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
5 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
8 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
8 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
22 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines