Headache Home Remedies: क्या आप भी सिरदर्द की समस्या से परेशान हो गए हैं? क्या आप भी सिरदर्द की पेनकिलर खा-खा कर थक गए हैं? आप हमेशा-हमेशा के लिए सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको 4 ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर कुछ ही समय में आपका सिरदर्द हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। इसके लिए आपको कोई पेनकिलर भी नहीं लेनी पड़ेगी। ये उपाय पूरी तरह से घरेलू है, जिनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
आइए अब जानते हैं 4 ऐसे तरीकों के बारे में जिससे कुछ ही समय में आपका सिरदर्द और तनाव छूमंतर हो जाएगा। साथ ही आपका दिमाग शांत होगा और शरीर में भी ताजगी आ जाएगी।
ये भी पढ़ें- सिरदर्द हर बार माइग्रेन नहीं साइनस भी हो सकता है, लक्षण देखें और खुद पहचानें
शरीर को रखें हाइड्रेटेड
हर मौसम में शरीर को हाइड्रेटड रखना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में पानी की कमी होती है तो इससे सिरदर्द भी हो सकता है। इसलिए बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए तरबूज, ककड़ी, सेब, सूप और जूस का सेवन करें।
तनाव मुक्त रहें
जो व्यक्ति हर समय तनाव में रहता है या फिर छोटी-छोटी बातों पर चिंता करने लगता हैं उसे भी अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती है। इसलिए अपने दिमाग को शांत रखें और फालतू की चीजों के बारे में ज्यादा न सोचें। इससे तनाव तो कम होगा ही। साथ ही सिरदर्द भी नहीं होगा।
तेल से मालिश करें
अगर आपके भी सिर में हमेशा दर्द रहता है तो ऐसे में आप तेल से अपने स्कैल्प की मालिश करें। इसके लिए मार्केट में कई तेल भी उपलब्ध हैं। जो विशेषतौर पर सिरदर्द से आराम पाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। जैसे कि पिपरमिंट और नीलगिरी। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की भरपूर मात्रा होती है, जिससे सिरदर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से नारियल और बादाम के तेल से सिर की मालिश करते हैं, उन्हें भी कभी सिरदर्द की समस्या नहीं होती है।
एक्यूप्रेशर
सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक्यूप्रेशर लेना भी फायदेमंद होता है। एक्यूप्रेशर में शरीर के कुछ हिस्सों पर दबाव डाला जाता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है। सिरदर्द की समस्या में आप गर्दन के निचले हिस्से और आइब्रो के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर दबाव डाल सकते हैं। इससे सिर में रक्त का प्रवाह और ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है, जिससे तनाव कम होता है और दर्द से राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- कहीं सिरदर्द न बन जाए बढ़ते माइग्रेन की वजह! राहत पाने के लिए अपनाएं ये चीजें
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। News24 की ओर से इस जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
3 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
6 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
6 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
7 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
9 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
12 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines