Headache Causes: सिरदर्द होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन कभी-कभी यह खतरनाक भी हो सकता है। अगर सिर में दर्द हो रहा है, तो हम पेनकिलर्स खा लेते हैं ताकि सिर में दर्द कम हो सके। मगर कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि दवाओं से भी सिर का दर्द कम नहीं होता है। क्या यह सामान्य है? जी नहीं, डॉक्टर नरेन्द्र कहते हैं कि अगर पैरासिटामोल जैसी पेनकिलर खाने के बाद भी सिर में दर्द रहता है, तो हमें डॉक्टर से जांच जरूर करवानी चाहिए, क्योंकि यह किसी दिमागी बीमारी की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं इस पर सब कुछ।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर नरेन्द्र मल्होत्रा, जो सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल, आगरा के निदेशक हैं, बताते हैं कि सिरदर्द वैसे तो आम समस्या है, जो आजकल लोगों को रोजाना भी होता है क्योंकि काम का प्रेशर और तनाव काफी बढ़ गया है। डॉक्टर कहते हैं कि सिरदर्द होने पर सीटीएमआरआई करवाने की सलाह दी जाती है, लेकिन हर किसी को इसे नहीं करवाना चाहिए और खासतौर पर अपनी मर्जी से नहीं करवाना चाहिए। वहीं, CTMRI भी कई प्रकार के होते हैं, इसलिए हमें इसकी जानकारी होना भी जरूरी है कि कौन सा करवाना है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
क्या है एडवाइस?
डॉक्टर कहते हैं कि सिरदर्द अगर दवा के बाद न ठीक हो, तो आपको न्यूरो सर्जन को कंसल्ट जरूर करना चाहिए। एक्सपर्ट आपको बताते हैं कि सिर में दर्द किस कारण हो रहा है या कोई बीमारी तो नहीं है। माइग्रेन का दर्द होने से भी ज्यादा सिर में दर्द होता है।
कौन-कौन से सिरदर्द हैं गंभीर?
1. माइग्रेन- इस प्रकार के सिरदर्द में दिमाग के एक तरफ तेज दर्द होता है, इसकी जांच करवानी जरूरी है क्योंकि माइग्रेन का दर्द गंभीर भी हो सकता है।
2. अचानक तेज सिरदर्द- अगर आपको अचानक और बहुत तेज सिरदर्द होता है, जो पहले कभी नहीं हुआ हो, तो यह मस्तिष्क में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे कि मस्तिष्क में खून का थक्का जमना, जिससे ब्रेन हेमरेज हो सकता है। ब्रेन हेमरेज गंभीर आपात स्थिति है, इसमें आपको तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी पड़ती है। यह दर्द दवा खाने के बाद भी सही नहीं होता है।
3. लगातार और लंबे समय तक सिरदर्द- सिरदर्द लगातार 2-3 सप्ताह से अधिक समय तक बना रहता है, तो यह एक क्रॉनिक सिरदर्द हो सकता है, जिसे मेडिकल जांच की आवश्यकता होती है। यह अंदरुनी चोट का भी संकेत होता है। कई बार नसों में से खून निकलने लगता है, जो बाहर नहीं नजर आता है।
क्या करें?
अगर आपको इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, आपका प्रॉपर ट्रीटमेंट कर सकते हैं और आपको सलाह दे सकते हैं। कॉमन सिरदर्द के लिए, लाइफस्टाइल में सुधार करें, पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
3 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
4 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
5 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
8 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
23 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines