---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

हस्त मुद्राएं क्या होती है, कैसे उंगलियों की ये एक्टिविटी सेहत के लिए फायदेमंद, दशरथ समाधि में स्थापित होंगी मूर्तियां

Benefits of Hast Mudra: हस्त मुद्राएं हाथों की उंगलियों की कोई गतिविधियां होती हैं जो सेहत और मानसिक लाभ प्रदान करती हैं। अयोध्या की दशरथ समाधी में हस्त मुद्राओं की मूर्तियां लगाई जाएंगी ताकि श्रृद्धालू भी इनके दर्शन कर सकें।

---विज्ञापन---

Benefits of Hast Mudra: हस्त मुद्राओं के बारे में कितना जानते हैं आप। ये हाथों की उंगलियों की अलग-अलग मूवमेंट्स होती हैं जिसका फायदा हमारी सेहत को होता है। अयोध्या के दशरथ समाधि स्थल पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कायाकल्प किया जा रहा है। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडे बताते हैं कि अयोध्या में ऐसी 30 मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। इससे यहां पहुंचने वाले टूरिस्टों को हस्त मुद्राओं के बारे में जानने को मिलेगा। हस्त मुद्राएं भारत की पुरानी पद्धति हैं जो योग और ध्यान लगाने जैसी क्रियाओं के लिए की जाती हैं।

क्या है हस्त मुद्रा?

इन मुद्राओं को आयुर्वेद के जरिए इलाज करने में मदद मिलती है। ये ऐसे हाथों के संकेत या हाथ की मुद्राएं होती हैं जिनका उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाकर रखना और उन्हें स्वस्थ रखना है। हर मुद्रा का अलग-अलग लाभ होता है और इन्हें करना भी मुश्किल नहीं होता है। जानिए कुछ मुद्राओं के बारे में।

---विज्ञापन---

ये हैं प्रमुख हस्त मुद्राएं

---विज्ञापन---

ज्ञान मुद्रा- इस मुद्रा को करने के लिए हमें अपने अंगूठे और तर्जनी उंगली को मिलाना होता है और बाकी उंगलियां सीधे रखनी होती हैं। इसे करने से एकाग्रता और बुद्धि का विकास होता है।

---विज्ञापन---

वायु मुद्रा- वायु मुद्रा में हमें अपने हाथों के अंगूठे की मदद से तर्जनी उंगली को दबाना होता है। इसे करने से वात दोष कम होता है।

---विज्ञापन---

अग्नि मुद्रा- इसमें अंगूठे से अनामिका उंगली को दबाया जाता है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।

---विज्ञापन---

जल मुद्रा- इसके लिए आपको अपनी छोटी उंगली को अंगूठे की मदद से दबाना है। इस क्रिया को करने से बॉडी में हाइड्रेशन की कमी दूर होती है।

---विज्ञापन---

शून्य मुद्रा- अंगूठे और मध्यम उंगली को दबाना होता है। अगर किसी को सुनने या कान की समस्या होती है तो उन्हें इस मुद्रा को जरूर करना चाहिए।

हस्त मुद्राओं से क्या लाभ होते हैं?

आयुर्वेद में हस्त मुद्रा का महत्व बहुत अधिक होता है। धर्मगुरु भी शांति और ध्यान लगाते समय हस्त मुद्रा करते हैं।

---विज्ञापन---
  • हस्त मुद्रा करने से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
  • इसकी मदद से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह सही ढंग से होता है।
  • हस्त मुद्रा करने से शरीर के सभी चक्रों को सक्रिय किया जाता है।
  • प्राणायम करने में भी हस्त मुद्रा फायदेमंद होती है।

मुद्रा करने का सही समय क्या है?

  • हस्त मुद्राओं को करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।
  • हर मुद्रा को 10 से 12 मिनट तक करें।
  • ध्यान और प्राणायाम के साथ करने से ज्यादा लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक ड्राईफ्रूट में है सांस की बीमारियों का इलाज, आचार्य बालकृष्ण ने दिया नुस्खा

First published on: Jul 25, 2025 10:18 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola