Symptoms of OCD: कई लोगों को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है. वो घर के साथ-साथ खुद को भी साफ रखने की कोशिश करते हैं. रोज नहाना, कपड़े बदलना या बाहर से आकर हाथ धोना आदि तमाम चीजों पर ध्यान देते हैं. लेकिन अगर आपकी यह आदत एक बीमारी बन जाए तो परेशानी हो सकती है. जी हां, अगर आपको बार-बार हाथ धोने की आदत है तो हो सकता है कि आपको OCD की शिकायत है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या वाकई आपके अंदर OCD के और लक्षण नजर आ रहे हैं? आइए डॉक्टर प्रवीण त्रिपाठी से OCD के 3 संकेत जानते हैं. बता दें डॉ. प्रवीण त्रिपाठी मनोचिकित्सक हैं और यूट्यूब पर काफी फेमस हैं. वो आए दिन हेल्थ सेक्टर पर अपनी बात रखना पसंद करते हैं.
किसे कहते हैं OCD?
बार-बार हाथ धोने को मेडिकल भाषा में OCD कहा जाता है. OCD की बीमारी में एक ही काम को बार-बार करने का मन होता है. बार-बार हाथ धोना या गंदगी का एहसास होना भी OCD का एक लक्षण है. हालांकि, कई लोगों के लिए यह आम बात हो सकती है, लेकिन वक्त पर OCD की पहचान करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- क्या सर्दी में ठंडे पानी से नहाना अच्छा है? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में Cold Water Bath से क्या होता है
इन 3 लक्षणों से करें OCD की पहचान
- सफाई होने के बाद भी अगर आपको गंदगी का एहसास हो रहा है या कीटाणुओं के लगने का डर है तो आपको OCD की बीमारी हो सकती है.
- OCD से पीड़ित व्यक्ति के मन में बार-बार ये ख्याल आता है कि उसके हाथ गंदे हो गए हैं. अगर उसने नहीं धोए तो वो बीमार हो सकता है.
- हर बार हाथ धोने का तरीका एक होना भी OCD होने का लक्षण है. अगर आप लगातार 10 मिनट तक एक ही तरह से हाथों को साफ करते हैं तो आप एक बार डॉक्टर से बात करें.
ये कब एक समस्या बन जाती है?
- जब हाथ धोने में बहुत अधिक समय लगता है.
- अगर यह आदत आपके काम के बीच में रुकावट बन रही है.
- जब व्यक्ति यह जानता है कि उसकी यह आदत सही नहीं है, लेकिन फिर भी वो इस काम को कर रहा है.
- इसके अलावा, अगर आपको बार-बार ताले चेक करना या शक के ख्याल आ रहे हैं तो अब आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें- प्रजनन क्षमता को कम कर सकती हैं खाने की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने कहा महिलाओं और पुरुषों में हो सकती है Infertility
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
19 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
21 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
23 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines