क्या आप भी बार-बार हाथ धोते हैं? ये आदत किसी मानसिक विकार का संकेत हो सकती है, जानें 3 बड़े लक्षण

What Is OCD Behaviour: हाथ धोना अच्छी बात है लेकिन जरूरत से ज्यादा हाथों को धोना ठीक नहीं. अगर आपके अंदर भी यह आदत है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि डॉक्टर प्रवीण त्रिपाठी के अनुसार यह OCD की बीमारी का एक लक्षण हो सकता है.

What are the 3 symptoms of OCD in Hindi

बार बार हाथ धोना एक आम तरीके की OCD होने का लक्षण है- Image Credit- Freepik

Symptoms of OCD: कई लोगों को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है. वो घर के साथ-साथ खुद को भी साफ रखने की कोशिश करते हैं. रोज नहाना, कपड़े बदलना या बाहर से आकर हाथ धोना आदि तमाम चीजों पर ध्यान देते हैं. लेकिन अगर आपकी यह आदत एक बीमारी बन जाए तो परेशानी हो सकती है. जी हां, अगर आपको बार-बार हाथ धोने की आदत है तो हो सकता है कि आपको OCD की शिकायत है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या वाकई आपके अंदर OCD के और लक्षण नजर आ रहे हैं? आइए डॉक्टर प्रवीण त्रिपाठी से OCD के 3 संकेत जानते हैं. बता दें डॉ. प्रवीण त्रिपाठी मनोचिकित्सक हैं और यूट्यूब पर काफी फेमस हैं. वो आए दिन हेल्थ सेक्टर पर अपनी बात रखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

किसे कहते हैं OCD?

बार-बार हाथ धोने को मेडिकल भाषा में OCD कहा जाता है. OCD की बीमारी में एक ही काम को बार-बार करने का मन होता है. बार-बार हाथ धोना या गंदगी का एहसास होना भी OCD का एक लक्षण है. हालांकि, कई लोगों के लिए यह आम बात हो सकती है, लेकिन वक्त पर OCD की पहचान करना जरूरी है.

विज्ञापन

इन 3 लक्षणों से करें OCD की पहचान

  • सफाई होने के बाद भी अगर आपको गंदगी का एहसास हो रहा है या कीटाणुओं के लगने का डर है तो आपको OCD की बीमारी हो सकती है.
  • OCD से पीड़ित व्यक्ति के मन में बार-बार ये ख्याल आता है कि उसके हाथ गंदे हो गए हैं. अगर उसने नहीं धोए तो वो बीमार हो सकता है.
  • हर बार हाथ धोने का तरीका एक होना भी OCD होने का लक्षण है. अगर आप लगातार 10 मिनट तक एक ही तरह से हाथों को साफ करते हैं तो आप एक बार डॉक्टर से बात करें.

ये कब एक समस्या बन जाती है?

  • जब हाथ धोने में बहुत अधिक समय लगता है.
  • अगर यह आदत आपके काम के बीच में रुकावट बन रही है.
  • जब व्यक्ति यह जानता है कि उसकी यह आदत सही नहीं है, लेकिन फिर भी वो इस काम को कर रहा है.
  • इसके अलावा, अगर आपको बार-बार ताले चेक करना या शक के ख्याल आ रहे हैं तो अब आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें- प्रजनन क्षमता को कम कर सकती हैं खाने की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने कहा महिलाओं और पुरुषों में हो सकती है Infertility

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ