सिर्फ गांव ही नहीं… अब शहरों के लिए भी सिरदर्द बनी हैजा की बीमारी, जानें कारण और बचाव के उपाय

Haiza Disease: हैजा एक संक्रामक बीमारी है जो पहले गांवों और कस्बों में फैलती थी मगर अब ये बीमारी शहर के लोगों को भी संक्रमित करने लगी है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

SOURCE- NEWS 24

Haiza Disease: बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। इनमें कई रोग शामिल हैं जैसे कि डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर के साथ हैजा। हैजा एक बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है, जो पानी से होता है। जी हां, कभी सोचा है आपने कि कैसे 1 गिलास पानी पीने से भी आपको इतनी गंभीर बीमारी हो सकती है। हैजा में मरीज को पेट से संबंधित दिक्कतें होती हैं जैसे कि दस्त और उल्टी होना। शरीर से भारी मात्रा में पानी और नमक की मात्रा घट जाना। ये हमें डिहाइड्रेट भी कर देता है।

विज्ञापन

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, हैजा जो पहले गांवों में हुआ करती थी अब शहर के लोगों के लिए गंभीर बीमारी बन चुकी है। इसका कारण भी पानी है। दरअसल, शहरों में भी पानी की क्वालिटी खराब हो गई है, जिस वजह से हैजा फैल रहा है। खासतौर पर बरसात के मौसम में इस बीमारी के मरीजों की संख्या अस्पतालों में ज्यादा बढ़ जाती है।

विज्ञापन

कैसे होता है हैजा?

हैजा विब्रियो कॉलरी बैक्टीरिया के संक्रमण से होता है। ये बैक्टीरिया दूषित पानी और खाने में पनपता है। यह बैक्टीरिया पेट की छोटी आंतों में टॉक्सिन्स को पैदा करता है जिस वजह से शरीर से बहुत ज्यादा मात्रा में पानी रिलीज होने लगता है। ये पानी मल के जरिए बाहर निकलता है और इसमें नमक भी शामिल होता है। इस वजह से मरीज का शरीर कमजोर और कई बार दुबला-पतला भी हो जाता है।

विज्ञापन

हैजा फैलने के कुछ कारण

सबसे पहले बैक्टीरिया किसी एक मरीज को संक्रमित करता है। हैजा फैलने का एक पूरा साइकिल होता है। इसमें विब्रियो कॉलरी बैक्टीरिया खाने या पानी में जगह बनाता है और उसके बाद उस दुषित भोजन को कोई खाता है, तो पहला मरीज संक्रमित होता है। इसके बाद एक संक्रमित मरीज के मल, पेशाब, छींक, पसीना या शरीर का पानी किसी और के संपर्क में आता है तो दूसरा मरीज हैजा से संक्रमित हो जाता है। एक संक्रमित मरीज के साथ खाना खाने या उसका झूठा खाना खाने से भी हैजा फैल जाता है।

हैजा होने पर शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखते हैं

इस बीमारी के लक्षण काफी आम होते हैं जैसे कि दस्त होना या पेट दर्द होना आदि। आप इस तस्वीर के माध्यम से बीमारी के संकेतों को समझें।

विज्ञापन

हैजा से बचने के कुछ उपाय

  • हाथों-पैरों और मुंह को नियमित रूप से साफ करें। साबुन और एंटीबैक्टीरियल फेस वॉश का यूज करें।
  • साफ पानी पिएं। कोशिश करें कि बोतल बंद पानी और उबला पानी का सेवन ज्यादा कर सकें।
  • ऐसे फल और सब्जी खाएं जिनके छिलके हो और आप उन्हें खुद छील सकें।
  • घोंघा और सीफूड कम से कम खाएं, खासतौर पर इस मौसम में।
  • कच्ची सब्जियों को खाने से बचें।
  • बाहर से खरीदा हुआ बर्फ का इस्तेमाल करने से बचें।

ये भी पढ़ें- क्या इमली के बीज खाने से अर्थराइटिस की बीमारी से बचा जा सकता है? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ