Hairline Fracture Symptoms: हेयरलाइन फ्रैक्चर को मेडिकल भाषा में स्ट्रेस फ्रैक्चर कहते हैं. इस फ्रैक्चर में हड्डी टूटती नहीं है बल्कि हड्डी में क्रैक या दरार आ जाती है बिल्कुल किसी बाल की तरह. इस स्थिति में दर्द होता है और चलने में दिक्कत होती है लेकिन यह हड्डी के पूरी तरह टूटने जैसा नहीं होता. अचानक से पैर मुड़ जाने पर, पैर सुन्न हो और आप तेजी से खड़े हो जाएं, बार-बार पैर पर दबाव पड़े या फिर एकदम से दौड़ने या कूदने पर हड्डी में बारीक दरार आ सकती है. इसके अलावा, बहुत ज्यादा या गलत तरीके से व्यायाम करने पर, गलत जूते पहनने पर, हड्डियों की कमजोरी में या अगर उबड़-खाबड़ सतह पर चला जा रहा है तो हेयरलाइन फ्रैक्चर हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए हेयरलाइन फ्रैक्चर के लक्षण (Hairline Fracture Ke Lakshan) कैसे नजर आते हैं.
हेयरलाइन फ्रैक्चर के क्या लक्षण हैं
- हेयरलाइन फ्रैक्चर होने पर एकदम से पैर में दर्द होने लगता है. जमीन पर कदम रखते ही यह दर्द महसूस होने लगता है.
- जिस जगह फ्रैक्चर हुआ है उस जगह सूजन (Swelling) आ जाती है और छूने में दर्द होने लगता है.
- त्वचा लाल या नीली पड़ सकती है. कई बार त्वचा पर काला निशान भी पड़ सकता है.
- फ्रैक्चर वाले हिस्से पर चोट नजर आ सकती है. त्वचा पतली दिखने लगती है.
- दर्द और सूजन के कारण मोशन कम हो जाता है, व्यक्ति साधारण तरह से इस हिस्से को मूव नहीं कर पाता है.
यह भी पढ़ें – किस कमी से एड़ी में दर्द होता है? जानिए किन बीमारियों के लक्षण दिखाई देते हैं पैरों पर
शरीर के किन हिस्सों में ज्यादा होता है हेयरलाइन फ्रैक्चर
अधिकतर पैर के पंजे, एंकल्स या पैर की निचली हड्डी और एड़ी में हेयरलाइन फ्रैक्चर होता है.
हेयरलाइ फ्रैक्चर हो तो क्या करें
हेयरलाइन फ्रैक्चर में डॉक्टर मोटी पट्टी या प्लास्टर (Plaster) लगाते हैं. इसके बाद आपको पूरी तरह आराम करना चाहिए. अपने खानपान में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करें जिससे हड्डियां मजबूत हो सकें.
क्या हेयरलाइन फ्रैक्चर अपने आप ठीक हो सकता है
अगर फ्रैक्चर वाले हिस्से को पूरा आराम दिया जाए और बर्फ से सिकाई की जाए तो हेयरलाइन फ्रैक्चर खुद ठीक हो सकता है. लेकिन, इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही कुछ करना चाहिए. खुद ही घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय एक्सपर्ट से बात करना जरूरी होता है.
हेयरलाइन फ्रैक्चर में क्या कॉम्पलिकेशंस आ सकती हैं
- हेयरलाइन फ्रैक्चर में यह हो सकता है कि आपका फ्रैक्चर ठीक ना हो.
- इससे क्रोनिक पेन (Chronic Pain) यानी लंबे समय तक या हमेशा के लिए दर्द रह सकता है.
- हेयरलाइन फ्रैक्चर को ठीक करने पर ध्यान ना दिया जाए तो हड्डी पूरी तरह क्रैक हो सकती है.
- भविष्य में फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें – 14 दिनों तक नहीं खाई चीनी तो शरीर पर क्या होगा असर, डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया कैसे बदल जाती है काया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
46 mins ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 hr agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
10 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines