---विज्ञापन---

Hairfall Causes: महिलाओं के बाल गिरना भी है गंभीर बीमारियों का संकेत! एक्सपर्ट से जानें कारण

Hairfall Causes: हेयरफॉल को हमेशा सीजनल प्रॉब्लम समझना सही नहीं है। यह सामान्य परेशानी कई बार बड़ी बीमारियों का कारण हो सकती है। खासतौर पर अगर महिलाओं में अचानक हेयरफॉल होने लगा है, तो हमें कभी भी इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानिए एक्सपर्ट की एडवाइस।

Hairfall Causes: बालों का गिरना हर किसी के लिए एक सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन इसे सिर्फ एक आम परेशानी मानकर इग्नोर करना गलत है क्योंकि कई बार बालों से जुड़ी यह समस्या गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकती है। जी हां, यदि किसी महिला के बाल अचानक और बड़ी मात्रा में गिरने लगते हैं, तो यह गंभीर बीमारी या शारीरिक समस्या का संकेत हो सकता है। महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बालों का झड़ना हो सकता है जैसे कि गट हेल्थ। गट हेल्थ का बालों से भी सीधा-सीधा संबंध होता है। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से कि बालों का झड़ना हमें क्या संकेत देता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

राम वर्मा, जो कि एक फिटनेस कोच और गट हेल्थ एक्सपर्ट हैं, एक पॉडकास्ट शो में बताते हैं कि महिलाएं अक्सर तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस और पोषण की कमी के कारण बालों के गिरने की समस्या का सामना करती हैं। मगर इन सभी के अलावा एक और कारण है जिससे किसी भी महिला के बाल अचानक झड़ने लगते हैं, वो है गट हेल्थ। राम वर्मा कहते हैं कि अगर आपका गट सही नहीं है तो बाल झड़ेंगे, यह तय है खासतौर पर महिलाओं के।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

गट हेल्थ बिगड़ने के संकेत

1. बाल झड़ना- फिटनेस कोच राम वर्मा के मुताबिक, बालों का झड़ना गट हेल्थ सही न होने का लक्षण है। गट में बैड बैक्टीरिया होने से ऐसा होता है। हमारे गट में 2 प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं, गुड और बैड। गुड बैक्टीरिया जो जरूरी होते हैं और सभी में पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए। वहीं, बैड बैक्टीरिया की मात्रा गट में बढ़ जाने से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, जैसे कि खराब पाचन क्रिया।

---विज्ञापन---

2. स्किन प्रॉब्लम्स- अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं जैसे कि रेडनेस, चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने होना या फिर खुजली, तो यह भी गट हेल्थ सही न होने की निशानी होती है।

3. तनाव- गट हेल्थ का सही न होना महिलाओं में तनाव और स्ट्रेस की समस्या भी बढ़ा देती है। डिप्रेशन भी गट हेल्थ का साइन है।

---विज्ञापन---

4. नींद न आना- रात को नींद न आना या बार-बार नींद का टूट जाना भी खराब गट हेल्थ का लक्षण होता है।

5. फोकस में कमी- अगर आपका कॉन्सनट्रेशन बिगड़ रहा है, तो यह भी संकेत है कि आपका गट हेल्थ बिगड़ रहा है और अब आपको इसे समझने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

क्या करें?

कोच राम वर्मा कहते हैं कि अगर आपको ऐसी कोई भी समस्या अचानक महसूस हो रही है, तो समझ लीजिए आपका गट हेल्थ सही नहीं है और आप अपने गट बैक्टीरिया को नहीं समझ पा रहे हैं। इसके लिए सबसे आसान तरीका गट सुधारने का है। उसे सही करने के लिए कुछ बदलाव करने होंगे।

---विज्ञापन---

गट हेल्थ कैसे सही रखें?

  • फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।
  • डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आंतें स्वस्थ रहेंगी।
  • शारीरिक गतिविधि और नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • एल्कोहल इनटेक अवॉइड करें।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 26, 2025 12:20 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola