Hair Health Signs: बालों से पता लगाए आप हेल्दी है या नहीं, एक्सपर्ट से जानें संकेतों का सही मतलब

Hair Health Signs: बाल भी हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं। बालों के कुछ संकेत बड़े गंभीर होते हैं, जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सेहत के कई राज खोल सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Hairs

Hair Health Signs: हमारी सेहत का असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। मजबूत, घने और चमकदार बाल स्वस्थ शरीर का संकेत होते हैं, जबकि बालों का झड़ना, रूखापन या डैंड्रफ किसी न किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा करते हैं। दरअसल, शरीर में पर्याप्त पोषण न होने पर अलग-अलग संकेत मिलते हैं। ये संकेत बालों के भी हो सकते हैं। इस पर हमें डॉक्टर अभिषेक पारिक बता रहे हैं, जो कि लाइफस्टाइल डिजीज के बारे में बताते हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में बालों के कुछ संकेतों की बात की है, जो शरीर के हेल्दी न होने का संकेत होते हैं।

विज्ञापन

बालों के 5 संकेत

1. ज्यादा बाल झड़ना

विज्ञापन

अगर बाल सामान्य से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो यह तनाव, पोषण की कमी, हार्मोनल इंबैलेंस, थायरॉइड या एनीमिया का संकेत हो सकते हैं। शरीर में आयरन, प्रोटीन और बायोटिन की कमी से भी बाल झड़ते हैं।

विज्ञापन

2. रूखे और बेजान बाल

अगर आपके बाल रूखे और बेजान दिख रहे हैं या फिर टूटते हैं, तो यह पानी की कमी, पोषण की गड़बड़ी और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी का लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपना वाटर इनटेक बढ़ाना होगा और डाइट में ओमेगा-3 फूड्स एड करने होंगे।

विज्ञापन

3. बालों की ग्रोथ रुकना

विज्ञापन

यदि बाल पतले और कमजोर हो रहे हैं, तो यह शरीर में प्रोटीन और विटामिन-डी की कमी का संकेत हैं। खराब खानपान से भी बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे उनकी ग्रोथ रुक जाती है। अपनी डाइट में परिवर्तन करें और उसमें हेल्दी फूड्स एड करें।

4. सिर में खुजली और डैंड्रफ

विज्ञापन

सिर में लगातार खुजली और डैंड्रफ हो रही है, तो यह स्कैल्प में ड्राईनेस, फंगल इंफेक्शन या इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। पानी की कमी और ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी ऐसा होता है। शरीर में जिंक की कमी से भी डैंड्रफ होती है।

5. सफेद बाल जल्दी आना

विज्ञापन

कम उम्र में ही बालों का सफेद होना शरीर में विटामिन बी-12 और एंटीऑक्सिडेंट्स की कमी का संकेत है। तनाव और जेनेटिक फैक्टर से भी ऐसा हो सकता है। खराब लाइफस्टाइल और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड भी इसका कारण बन सकते हैं।

कैसे रखें अपने बालों को हेल्दी?

संतुलित आहार लें, जिसमें आयरन, प्रोटीन, विटामिन-डी और ओमेगा हों।
हाइड्रेशन के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल ऑयल और होममेड हेयर मास्क लगाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ