Hair Growth Tips: सफेद बालों की समस्या खत्म करेगा ये नुस्खा, तेजी से होगी ग्रोथ
Edited By Bhoopendra Rai

Hair Growth Tips
Edited By Bhoopendra Rai

Hair Growth Tips
Hair Care Tips: अगर आपके बाल टूटने लगते हैं या फिर समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं तो टेंशन मत लीजिए। इन दोनों समस्याओं से आपको इमली की पत्तियां निजात दिला सकती हैं। इमली की पत्तियों से तैयार घरेलू नुस्खे से बालों की ग्रोथ की जा सकती है। साथ ही यह बालों से डैंड्रफ और बैक्टीरियल समस्याओं को दूर कर सकता है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सही केयर नहीं होने से आपके बाल टूटने लगते हैं। वहीं कुछ लोग सफेद बालों की समस्या से जूझने लगते हैं। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइलट और गलत खानापान के अलावा कई दूसरे कारण हो सकते हैं। अगर आपको इमली से एलर्जी है, तो इसे बालों पर न लगाएं।
सबसे पहले आप इमली की पत्तियों को अच्छे से पीस लें।
अब इसमें दही मिक्स करके इसे बालों पर लगाएं।
अब आप कुछ देर के लिए बालों की मसाज करें।
फिर आप गर्म तौलिए से 15 मिनट के लिए बालों को लपेट दें।
इसके बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें।
इससे झड़ते और बेजान बालों की परेशानी दूर होगी।
आप सबसे पहले इमली की पत्तियों लें।
इसके बाद आप इसमें पांच गिलास पानी लें।
फिर इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें।
अब इमली की पत्तियां डालकर ठंडा होने दें।
फिर बाद में इस पानी से अपने बालों को धोएं।
ऐसा करने से डैंड्रफ की परेशानी दूर होगी।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: