---विज्ञापन---

Baba Ramdev Health Tips: डाइट में इन 5 फूड्स से चमकेंगे बाल, अब नो हेयरफॉल

Baba Ramdev Health Tips: हेयरफॉल की समस्या से हजारों लोग परेशान हैं। वैसे तो, बाल झड़ने के पीछे डेली रूटीन की खराब आदतें भी हैं लेकिन हेयरफॉल का एक कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना भी है। जी हां, बाबा रामदेव ने अपने लेटेस्ट वीडियो में इस बारे में बताया है और साथ यह भी बताया है कि क्या खाने से इन तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं।

Baba Ramdev Health Tips: बालों का झड़ना या गंजापन एक ऐसी बढ़ती समस्या है, जो बच्चों में भी देखने को मिलती है। हेयरफॉल कई कारणों से हो सकता है, जिसमें लाइफस्टाइल डिजीज, बालों पर अत्यधिक केमिकल प्रोडक्ट्स का यूज करना, पॉल्यूशन के संपंर्क में बालों का ज्यादा रहना या फिर कुछ विशेष दवा का सेवन करना। पर क्या आप जानते हैं इसके अलावा, बालों के झड़ने के पीछे का एक बड़ा कारण शरीर में न्यूट्रिशन की कमी भी है। जी हां, स्वामी रामदेव ने बताया कि आयरन और विटामिन की कमी से भी हेयरफॉल होता है। इन चीजों को खाने से कंट्रोल होगा हेयरफॉल।

बालों के लिए क्यों जरूरी है आयरन-विटामिन?

दरअसल, ये दोनों घटक हीमोग्लोबिन के लिए जरूरी होते हैं। इसके कम होने से शरीर में खून की कमी होती है, जिससे हेयरफॉल होता है। इसलिए, शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन होना जरूरी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

स्वामी रामदेव के टिप्स

हेयरफॉल की समस्या से निजात पाने के लिए इस उपाय के बारे में हम आपको योगगुरु बाबा रामदेव के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो के माध्यम से बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

बाबा रामदेव कहते हैं कि सेहतमंद और घने बालों के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें।

  1. अनार खाएं।
  2. गाजर खाना शुरू कर दें।
  3. चुकंदर का सेवन करें।
  4. व्हीट ग्रास का जूस पिएं।
  5. एलोवेरा खा सकते हैं।

इसके अलावा, खजूर, अंजीर, मुनक्का, गुड़ और आंवला भी खा सकते हैं। वहीं, विटामिन-सी के लिए नींबू, संतरा, अमरूद, कीवी जैसे फलों का सेवन करें।

---विज्ञापन---

और क्या करें?

बाबा रामदेव बताते हैं कि हमारे बालों को सेहतमंद रखने के लिए इन पर ऑयलिंग भी जरूरी है। इसलिए नारियल का तेल लगा सकते हैं। गाय का घी बालों में लगाने से बालों का टूटना, झड़ना और इनकी चमक बढ़ जाएगी। सरसों का तेल भी लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

सर्दियों में आयरन के लिए क्या खा सकते हैं?

स्वामी रामदेव कहते हैं इन दिनों आयरन की पूर्ति करने के लिए आपको रागी, बाजरा, बथुआ का साग और दलिया खा सकते हैं। इसके अलावा, तनाव और स्ट्रेस भी कम करें क्योंकि इससे भी बाल झड़ते हैं।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 16, 2024 02:38 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola