Hair Fall Stop: अगर आप भी मजबूत और घने बाल चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आपने देखा होगा कि कई बार बाल अचानक झड़ने और टूटने लगते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें पोषक तत्वों की कमी होना एक बड़ा कारण शामिल है। अगर आप खान-पान और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान दे तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
बालों का ऐसे रखें ख्याल
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि बेहतर खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल के चलते आप बालों को जड़ से मजबूत बना सकते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त न्यूट्रिशन, विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट वाले फूड्स का सेवन करें।
अभी पढ़ें – रात में खाना खाने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वरना घरे सकती है गंभीर बीमारी, जानें
बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए खाएं ये फूड्स
- विटामिन ई बालों की ग्रोथ को बूस्ट करता है। इसकी पूर्ति करनेके लिए आप डाइट में साबुत अनाज, मांस, अंडे, फल, सब्जियां, बादाम शामिल करें।
- बालों को हेल्दी बनाने के लिए बी-विटामिन बेहद जरूरी होता है। आप डाइट में फलियां, केला, अंडा, दूध, मीट, पत्तेदार सब्जियां आदि शामिल कर सकते हैं।
- विटामिन सी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इनकी पूर्ति के लिए आप डाइट में खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, आंवला को शामिल कर सकते हैं।
- विटामिन ए बालों के लिए फायदेमंद है। आप डाइट में गाजर, दूध, टमाटर, शकरकंद, तरबूज, लाल शिमला मिर्च, अंडा, मछली शामिल कर सकते हैं।
- प्रोटीन भी बालों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसकी पूर्ति करने के लिए आप डाइट में अंडे, नॉनवेज, पनीर, टोफू, बादाम, नट्स का सेवन करें।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
7 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
9 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines