Hair Care Tips: अगर आपके बाल कमजोर हैं और सफेद होकर टूटने लगे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अरबी को टैरो रूट कहा जाता है, ये हेयर हेल्थ के लिए शानदार और जरूरी होती है। झड़ते और बेजान बालों से छुटकारा पाने के अलावा अरबी कई तरह से बालों के लिए हेल्दी हो सकता है।
इसमें पाए जाने वाले फाइबर, विटामिन ई, फास्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज बालों को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से निजात मिलती है। आइए नीचे हम बालों के लिए अरबी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका जानते हैं।
बालों के लिए अरबी के जबरदस्त फायदे (Amazing benefits of Taro Root for hair)
- अरबी बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है। ये स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बेहतर करती है। साथ ही नमी बरकरार रखती है, जो बालों की ड्राईनेस को कम करता है।
- अरबी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से कराने में मदद करती है। इसमें मौजूद फोलेट और आयरन बालों की जड़ों को मजबूत करके बालों की ग्रोथ को अच्छा कर सकता है।
- अरबी के इस्तेमाल से बालों की कोशिकाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। जिससे उनमें चमक बरकरार रहेगी।
- अरबी में मौजूद कॉपर बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है। ये बालों की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें टूटने से बचाने में मददगार है।
- अरबी फोलेट और आयरन से भरपूर होती है, ये पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
बालों में इस तरह इस्तेमाल करें अरबी
बालों को हेल्दी रखने के लिए अरबी का सेवन करें। इसके अलावा आप इसका हेयर मास्क लगा सकते हैं। नीचे जानिए उसके बारे में…
- सबसे पहले आधी कटोरी अरबी को काटकर लें।
- इसके बाद इसे अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसमें थोड़ा सा छाछ मिक्स करके बालों पर लगाएं।
- सप्ताह में 1 बार इस मास्क को बालों पर लगाना चाहिए।
- इससे बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होंगी।
और पढ़िए – Fitness Tips: 60 के बाद भी रहेंगे फिट, ये हैं कुछ आसान टिप्स
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
11 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
14 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
14 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
15 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
17 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
20 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines