H5N5 Virus Symptoms: कोरोना के बाद दुनिया में एक नया वायरस आ गया है. इस वायरस का नाम H5N5 है, जो बर्ड फ्लू का एक नया वेरिएंट है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी और बताया है कि अमेरिका के वॉशिंगटन में इस वायरस से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है. हालांकि, बर्ड फ्लू वायरस के कई स्ट्रेन दुनिया भर में समय-समय पर पाए जाते रहे हैं. मगर, बड़ा सवाल यह है कि क्या H5N5 वायरस कोरोना वायरस से भी ज्यादा घातक है? इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
H5N5 क्या है?
H5N5 एक तरह का वायरस है जो आमतौर पर जंगली पक्षियों में पाया जाता है. लेकिन यह फैलने वाला वायरस नहीं है, पर अगर कोई इंसान संक्रमित पक्षी के पास जाता है तो संक्रमित हो सकता है. इसलिए एहतियात बरतनी जरूरी है. हालांकि, राहत की खबर ये है कि स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभी भी बर्ड फ्लू का आम जनता में जोखिम बहुत कम है.
इसे भी पढ़ें- इथियोपिया ज्वालामुखी की राख का आपकी सेहत पर क्या होगा असर? यहां जानिए Ethiopian Volcanic Ash कितनी हानिकारक है
कोरोना से कितना अलग है ये वायरस?
कोरोना वायरस इंसानों में आसानी से फैलने वाला वायरस है, लेकिन H5N5 एक-दूसरे के संपर्क में आने से नहीं फैलता. इसका संक्रमण काफी कम रिपोर्ट हुआ है, जिसका आम जनता में जोखिम बहुत कम है. फिर भी, जो लोग पोल्ट्री फार्म या पक्षियों के नजदीक काम करते हैं, उन्हें मास्क, दस्ताने और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
H5N5 के शुरुआती लक्षण
- अचानक तेज बुखार
- खांसी
- गले में दर्द
- सांस लेने में तकलीफ
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
कैसे रहें सुरक्षित?
अधिकारियों के मुताबिक, यह पहले मुख्य रूप से पक्षियों में पाया गया था. इंसानों में यह पहली बार देखा गया है. विशेषज्ञ फिलहाल H5N5 पर बारीकी से निगरानी रख रहे हैं, लेकिन उन्होंने एहतियात बरतने को कहा है. आप नीचे बताए गए टिप्स से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
- किसी भी बीमार पक्षी को हाथ ना लगाएं और अगर लगा रहे हैं तो हाथों को अच्छी तरह से साफ करें.
- अगर आपका काम पोल्ट्री से जुड़ा है तो मास्क पहनें और दस्ताने पहनकर इस्तेमाल करें.
- अगर कहीं फ्लू फैल रहा है तो पूरी सावधानी से बाहर जाएं और अपनी सेहत का ख्याल रखें.
- चिकन को अच्छी तरह से धोकर पकाएं और पुराना रखा हुआ चिकन खरीदने से बचें.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली पहुंची ज्वालामुखी की राख, जानिए क्या कपड़े के मास्क वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रभावी हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
3 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
4 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
5 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
7 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
8 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
12 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines