---विज्ञापन---

हेल्थ

कोरोना से खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू के शुरुआती संकेत क्या? US में मिला संदिग्ध मरीज

H5N1 Bird Flu Symptoms: पिछले कुछ समय से दुनियाभर में कई प्रकार के वायरस और फ्लू फैल रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के लुइसियाना में H5N1 बर्ड फ्लू का संदिग्ध पाया गया है। फिलहाल मरीज अस्पताल में भर्ती है। आइए जानते हैं इस फ्लू के लक्षण व बचाव।

H5N1 Bird Flu Symptoms: फ्लू और वायरस के अलग-अलग मामले सामने आते रहे हैं, जिनमे बर्ड फ्लू भी शामिल है। हाल ही में अमेरिका के लुईसाना इलाके में H5N1 बर्ड फ्लू के एक संदिग्ध की पुष्टि की गई है। इस संदिग्ध के मिलने के बाद से ही हेल्थ डिपार्टमेंट में इस डिजीज को लेकर चिंताएं बढ़ गई है। आइए जानते हैं इस फ्लू के प्रकार के बारे में और इसके संकेत समेत बचाव और रोकथाम के तरीके।

क्या है H5N1 बर्ड फ्लू?

इस प्रकार के फ्लू को अन्य फ्लू के प्रकार से काफी अलग और गंभीर बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति को वायरस डी.1.1 जीनोटाइप का इन्फेक्शन हुआ है। यह अमेरिका के पक्षियों और मुर्गियों में पाया जाने वाला जीनोटाइप है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

कोरोना से गंभीर!

अप्रैल में WHO की एक रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि पक्षियों वाला यह वायरस कोरोना से भी अधिक गंभीर हो सकता है। उस समय अमेरिका के टेक्सास में बर्ड फ्लू का एक मामला पाया गया था। तब यह वायरस गाय के कच्चे दूध के जरिए इंसान के शरीर में पहुंचा था।

---विज्ञापन---

photo credit-freepik

कैसे हैं संकेत?

रिपोर्ट की मानें तो, संक्रमित व्यक्ति को बुखार के साथ शरीर के अंगों में दर्द, मांसपेशियों में तकलीफ, सिरदर्द, भरी हुई नाक, खांसी, गले में खराश, उल्टी, मतली और दस्त शामिल हैं। कुछ लोगों को इस संक्रमण के होने के बाद दौरे भी पड़ते हैं।

बचाव के उपाय

  • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्ति या पक्षी की लार के संपर्क में आने से बचें।
  • इन लोगों के मल-मूत्र के संपर्क में आने से बचें।
  • मांस खाते हैं, तो कुछ दिनों तक न खाएं।

रोकथाम के लिए क्या करें?

  • जंगली और घरेलू पक्षियों के आस-पास न जाएं।
  • जानवरों के मल, मूत्र और बलगम से दूर रहें।
  • संक्रमित इलाकों में पीपीई किट पहनकर जाएं।

एक्सपर्ट अडवाइज

यह रोग फिलहाल अमेरिका में फैल रहा है लेकिन पक्षियों द्वारा फैलने के कारण यह किसी भी क्षेत्र में तुरंत फैल सकता है। इस फ्लू के कुछ लक्षण अप्रैल और जून के महीने में भी देखे गए थे। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। यदि लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 19, 2024 09:52 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola