H1N1 Symptoms: भारत के कई राज्यों में इंफ्लुएंजा ए (H1N1) के मामलों में लगातार तेजी दिख रही है. 25 से 26 अगस्त तक ही H1N1 के 138 नए मामले दर्ज किए गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इंफ्लुएंजा ए यानी H1N1 एक मौसमी संक्रमण है जो स्वस्थ वयस्कों में आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है. इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश और थकान शामिल हैं. ऐसे में H1N1 से बचे रहने के लिए इसके लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – लिवर फाइब्रोसिस का बिना बायोप्सी के चलेगा पता, AIIMS के विशेषज्ञों नया खतरे का अंक किया तैयार, 189 मरीजों पर हुआ अध्ययन
H1N1 के इन लक्षणों पर रखें नजर
यहां उन लक्षणों का जिक्र किया जा रहा है जो अगर शरीर पर 5 से 6 दिनों से ज्यादा तक बने रहें या छोटे बच्चों, बुजुर्गों अथवा पहले से किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों में दिखाई दें तो डॉक्टर से सलाह लें –
- बहुत थकान और भूख ना लगना
- खांसी और गले में खराश होना
- मतली और उल्टी आनाजोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
- नाक बहना
- बुखार आना
- सिरदर्द
- दस्त लगना
पहले कुछ दिन करें यह काम
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इंफ्लुएंजा (Influenza) आमतौर पर अपनेआप ठीक होने वाली बीमारी है. स्वस्थ वयस्कों में आरामा, पर्याप्त पानी, संतुलित आहार और दवाओं से लक्षणों से राहत मिल जाती है. लेकिन, अगर ये लक्षण 5-6 दिनों से ज्यादा बने रहते हैं और व्यक्ति को अगर पहले से कोई गंभीर बीमारी है तो रिस्क नहीं लेना चाहिए और डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. सही इलाज और निगरानी से जान पर जोखिम नहीं मंडराता है.
इस तरह बचें H1N1 से
- H1N1 से बचने के लिए बार-बार अपने हाथ धोएं, खासतौर से अगर आप बाहर हैं और बाहरी सतह को छू रहे हैं.
- अगर आप खुद खांसते या छींकते हैं तो अपने मुंह और नाक को ढकें.
- अगर मौसमी इंफेक्शन के लक्षण नजर आने लगे हैं और बीमार महसूस हो रहा है तो बाहर जाने के बजाय घर में ही रहें और आराम करें.
- पर्याप्त आराम और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आराम मिलता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
21 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Ministry Of Health And Family Welfare
First published on:
Know More: Editorial Guidelines