Swine Flu H1N1 Symptoms: H1N1 वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते देखे जा रहे हैं. दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू, सांस संबंधी इन्फेक्शन और अन्य दिक्कतों के साथ ही H1N1 के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है. दिल्ली में इस साल अबतक H1N1 के 1,349 मामले सामने आए हैं जबकि पिछले साल इस समय तक 229 मामले ही देखे गए थे. वहीं, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में H1N1 के मरीजों के साथ ही डॉक्टरों में भी इस संक्रमण के लक्षण देखे जा रहे हैं. ऐसे में डॉक्टर सभी को इस वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं और लक्षणों पर कड़ी नजर बनाए रखने के लिए कह रहे हैं. यहां जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन्स (Health Ministry Guidelines) के अनुसार H1N1 के संक्रमित होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – सालों तक चुपचाप बढ़ता है सिरोसिस, सामने आने तक डैमेज हो चुका होता है लिवर, डॉक्टर ने बताया समय रहते कैसे पहचानें लक्षण
H1N1 के इन 7 लक्षणों पर रखें नजर
H1N1 इंफ्लुएंजा ए वायरस, जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू कहते हैं, का सबटाइप है. यह व्यक्ति के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और खांसने या छींकने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जा सकता है. ऐसे में H1N1 से संक्रमित होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं –
- सांस लेने में दिक्कत होना
- सूखी खांसी आना और नाक बहना
- शरीर में दर्द होना
- सिर में दर्द होना
- गले में खराश होना या गले में दर्द महसूस होना
- ठंड लगना और एकदम से बुखार आ जाना
- शरीर में कमजोरी महसूस होना.
जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है, कंफ्यूजन की स्थिति बन रही है, लंबे समय से तेज बुखार आया हुआ है, होंठों की रंगत नीली नजर आ रही है या लक्षण और खतरनाक होने लगे हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए.
H1N1 से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, H1N1 स्वाइन फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है. ऐसे में कुछ सावधानियां बरतकर आप खुद को और अपने आस-पास के लोगों को इस वायरस की चपेट में आने से बचा सकते हैं –
- खांसी या छींक आने पर अपने नाक और मुंह को रुमाल से ढकें
- अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं
- अगर आपको खांसी है, बुखार है या लगातार छींक आ रही है तो सार्वजिनक जगहों पर जाने से परहेज करें
- ढेर सारा पानी पिएं और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं
- पूरी नींद लेकर सोएं और पूरा आराम करें.
ये काम करने से बचें –
- कोशिश करें कि आप हर किसी से हाथ ना मिलाएं
- सार्वजनिक जगह पर ना थूकें
- फिजीशियन की सलाह के बिना किसी तरह की दवा ना लें.
यह भी पढ़ें – बीपी बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? WHO से जानिए हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और क्या खाने पर BP रहेगा नॉर्मल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
2 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
8 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
23 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE - Health Ministry
First published on:
Know More: Editorial Guidelines