Gut Health के बारे में कितना जानते हैं आप? सही रखने के लिए जरूर खाएं ये 3 तरह के फाइबर सोर्स

Gut Health Tips: गट हेल्थ यानी आंतों के स्वास्थ्य का सही ख्याल रखना हमारे पूरे शरीर की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारी आंतें न केवल पाचन की प्रक्रिया को सही रखती हैं, बल्कि यह हमारे इम्यून सिस्टम, मेटाबोलिज्म और मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ी होती हैं। हेल्दी गट के लिए हमें अपनी डाइट में 3 प्रकार के फाइबर शामिल करने की जरूरत होती है।

Gut Health Tips

Gut Health Tips

Gut Health Tips: गट हेल्थ के बारे में आप कितना जानते हैं? आजकल इस टॉपिक पर काफी बातचीत होती है। इस बारे में आपने सुना तो होगा, लेकिन यह होता क्या है और कैसे इसके खराब होने से ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है? जानिए। गट हेल्थ को इग्नोर करना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सरल भाषा में समझें तो गट हेल्थ हमारे शरीर का फ्यूल सिस्टम है, जिसमें यदि फ्यूल कम हो जाए यानी गुड़ बैक्टीरिया कम हो जाएं, तो आप बीमार हो सकते हैं। बैड बैक्टीरिया इनडाइजेशन से लेकर कैंसर तक की बीमारी को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए, गट हेल्थ काफी अहम होती है। चलिए जानते हैं गैस्ट्रो एक्सपर्ट इस पर क्या कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर सौरभ सेठी, जो कि सीनियर गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि गट हेल्थ के बारे में कई वीडियोज अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर चुके हैं। इन पोस्ट्स में उन्होंने गट हेल्थ के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। एक वीडियो में वे कहते हैं कि गट हेल्थ पेट के ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह पाचन को सही रखते हैं, जिससे हमारी ओवरऑल हेल्थ भी सही रहती है। एक अन्य डॉक्टर, डॉ. अमित मिघलानी ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि गट हेल्थ भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी कि मेंटल या फिर फिजिकल हेल्थ होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Sethi (@doctor.sethi)

विज्ञापन

क्या है Gut Health?

डॉ. अमित मिघलानी के अनुसार, गट शरीर का इंजन है, जो शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने वाला एक हिस्सा है। जैसे कि हम कोई भोजन खाते हैं, तो उससे प्राप्त होने वाला Nutrition जिसमें मिनरल्स, कैल्शियम, माइक्रोन्यूट्रिएंट से लेकर प्रोटीन, यह सभी चीजें इंटेस्टाइन की मदद से ही शरीर को मिलती हैं और गट हेल्थ सही होगी तो ही खाने से इन पोषक तत्वों को अब्जोर्ब कर पाएगी। अगर गट सही नहीं होगा, तो खाने से पोषण मिलना भी संभव नहीं है।

Gut Health खराब होने के साइड-इफेक्ट्स

  • स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
  • हॉर्मोन इंबैलेंस होना।
  • वजन बढ़ना या घटना।
  • महिलाओं में PCOD या PCOS की समस्या।
  • थायराइड।
  • थकान और कमजोरी।
  • इम्यूनिटी पर असर, जिससे अन्य बीमारियों का जोखिम बढ़ना।

Gut हेल्थ के लिए जरूरी 3 फाइबर सोर्स

गट हेल्थ के लिए तीन प्रकार के फाइबर का सेवन किया जाना चाहिए। डॉक्टर करण राजन के मुताबिक, घुलनशील फाइबर, अघुलनशील फाइबर और रेजिस्टेंस स्टार्च। घुलनशील फाइबर में फल जैसे कि कीवी, नाश्पाती, सेब और पपीता शामिल हैं। अघुलनशील फाइबर में स्प्राउट्स, ब्रूसेल्स, ओट्स और शकरकंद शामिल होते हैं। वहीं, रेजिस्टेंस स्टार्च में सभी प्रकार के साबुत अनाज शामिल होते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ