Green Tea: ग्रीन टी का सेवन करना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें, ग्रीन टी में विटामिन सी, डी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन इतने गुणों से भरपूर होने के बाद भी ग्रीन टी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। जो लोग ग्रीन टी के शौकीन हैं उन्हें इसका सेवन करते टाइम कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ग्रीन टी का सेवन करते वक्त ये गलतियां न करें

  • खाली पेट पीना
  • अधिक लेना
  • रात के टाइम पीना
  • खाने के बाद पीना
  • दवाओं के साथ लेना
  • रियूज करना

ये भी पढ़ें- ठंडा पानी पीने से हो सकती हैं शरीर में ये दिक्कतें, तुरंत करें बंद, वरना हो जाएंगे बीमार

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए ग्रीन टी

प्रेग्नेंसी- प्रेग्नेंट लेडी को ग्रीन टी के सेवन से दूर रहना चाहिए। क्योंकि ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिनकंपाउंड (Catechin Compound) गर्भावस्था में बैचेनी के साथ साथ होने वाले बच्चे पर भी असर करता है।

मोतियाबिंद के रोगी- जिन मरीजों को मोतियाबिंद है, उन्हें ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मोतियाबिंद रोगी अगर ग्रीन टी ले रहे हैं तो उनकी आंखों पर प्रेशर आता है।

खराब पाचन- जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उनके लिए ग्रीन टी पीना हानिकारक है। इसमें मिलने वाला टैनिन (Tannin) जोकि पेट में एसिड को बढ़ाने का काम करता है।

एनीमिया के मरीज- ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन को ठीक से नहीं सोख पाती है और ऐसे में एनीमिया का खतरा रहता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ