Medicine Retail Price: नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने नई दवाओं की कीमतें एक जैसी रखने के लिए ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत 39 नए ड्रग फॉर्मूलेशन की रिटेल कीमतें यानी अधिकतम खुदरा कीमत तय की हैं. कीमतों की जानकारी केमिकल मंत्रालय ने एक गैजेट नॉटिफिकेशन के जरिए दी है. नोटिफिकेशन के अनुसार ये कीमतें बिना GST के लागू की जाएंगी. इस नोटिफिकेशन में उन नए ड्रग फॉर्मुलेशन की अधिकतम रिटेल कीमतें बताई गई हैं जो कंपनियों ने बनाई और बेची हैं. दवाओं के मैनुफैक्चर्स इन फॉर्मुलेशन की बताई गई कीमतों से ज्यादा कीमतों पर दवाएं नहीं बेच सकेंगे.
यह भी पढ़ें – नए वीकली डायबिटीज शॉट के क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स? जानिए इस इंसुलिन शॉट के बारे में सबकुछ
किन दवाओं की कीमतें की गई हैं तय
NPPA 39 दवाओं की कीमतें तय की हैं जिनमें हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी, दिल की बीमारियों, डायबिटीज, बैक्टीरियल इंफेक्शन, मिर्गी, दर्द, HIV, आंखों की बीमारियों और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए ली जाने वाली दवाएं शामिल हैं. इनमें नेबिवोलोल हाइड्रोक्लोराइड और एम्लोडिपाइन टैबलेट्स (1 टैबलेट) 13.71 रुपए है, क्लोबाजम ओरल सस्पेंशन की एक एमएल दवा की कीमत 2.80 रुपए, विटामिन डी3 ओरल सोल्यूशन 1 एमएल की कमीत 15.88 रुपए और सिटाग्लिप्टिन मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड और ग्लिमेपिराइड (1 टैबलेट) की कीमत 13.27 रुपए है.
रिटेल प्राइस तय करने से क्या होगा
रिटेल प्राइस यानी बिक्री की कीमत तय कर देने से दवा निर्माता और विक्रेता निर्धारित सीमा से अधिक कीमत पर दवाओं को नहीं बेच सकेंगे. इससे मरीजों को सही दामों पर दवा मिलेगी और उन्हें बहुत महंगे दामों पर दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी. डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और ह्रदय के मरीजों को लंबे समय तक दवाएं लेनी पड़ती हैं. अगर दवाओं की कीमतें आसमान छुएंगी तो मरीज इन कीमतों के चलते नियमित रूप से दवाएं नहीं ले पाएंगे. ऐसे में कीमतें तय कर देने से मरीजों को फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें – टांगों का मुलायम और चमकदार नजर आना हो सकता है इस बीमारी का संकेत, वैस्कुलर सर्जन ने किया एक्सप्लेन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
10 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
11 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
12 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
14 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
18 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines