Diet During Fasting : व्रत रखने का एक तरफ जहां धार्मिक महत्व है तो वहीं इसके सेहत से जुड़े भी काफी फायदे हैं। ये फायदे उस समय नुकसान में बदल जाते हैं जब व्रत के दौरान खानपान सही न हो। व्रत के दौरान कुछ लोग पूरे दिन कुछ नहीं खाते हैं, जिसे एक्सपर्ट गलत बताते हैं। पूरे दिन खाली पेट नहीं रहना चाहिए। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ न कुछ खाते रहें।
शरीर हो जाता है डिटॉक्सिफाई
व्रत रखने से शरीर से दूषित पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर डिटॉक्सिफाई हो जाता है। यही नहीं, शरीर में काफी संख्या में मृत और कमजोर कोशिकाएं होती हैं। व्रत के दौरान स्वस्थ कोशिकाएं इन मृत और कमजोर कोशिकाओं को खा जाती हैं जिससे शरीर शुद्ध होता है।
व्रत में इन बातों का रखें ध्यान
- दिन में व्रत के दौरान ज्यादा देर तक भूखे न रहें। समय-समय पर पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न रहे।
- दिन में कुछ फल और नट्स खाएं ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाएं। भारी भोजन की जगह ऐसी चीजें खाएं जो आसानी से जल्दी पच जाती हैं।
- इतना खाना न खाएं कि शरीर भारीपन महसूस करे और नींद आए।
- आलू या कोई दूसरी चीजों को फ्राई करके न खाएं। ऑयली खाने से बचें। कुट्टू के आटे का पराठा बनाने के बजाय उसकी रोटी बनाकर खाएं।
सुपाच्य भोजन करें
एम्स में चीफ डायटिशन परमीत कौर कहती हैं कि व्रत के दौरान दिन में खूब पानी पीएं। खाने में नट्स का इस्तेमाल करें। खाने में ऐसी चीजें खाएं जो आसानी से पच जाती हैं। साथ ही फलों का सेवन ज्यादा करें। बेहतर होगा कि जूस की जगह छाछ या नारियल पानी पीएं। अगर चावल खा सकते हैं तो इसे खाएं। समा के चावल अच्छा विकल्प हो सकता है। खाने में दही शामिल करें।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि में करें दिल्ली के इन 3 मंदिरों के दर्शन, दिल की हर मनोकामना होगी पूरी
ज्यादा खाने से बचें
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर (संहिता व सिद्धांत- आयुर्वेद) डॉ. मीना तान्दले बताती हैं कि व्रत खोलने की शुरुआत पानी से करें। इसके बाद फ्रूट्स खाएं और बाद में कुछ भारी खाना खा सकते हैं। व्रत खोलने के बाद एकसाथ ढेर सारी चीजें खाने से बचें। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। एकसाथ ढेर सारी चीजें खाने से शरीर की अग्नि पर विपरित असर पड़ता है और इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
10 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
11 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines