Cabbage Ki Therapy: एक उम्र के बाद घुटनों में दर्द रहने की समस्या होने लग जाती है, लेकिन आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि लोगों को बहुत कम उम्र में भी घुटनों के दर्द के दर्द का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल लाइफस्टाइल बेहद खराब हो गई है. खानपान पर ध्यान ना देने की वजह से भी ऐसा हो रहा है. लोग इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर घरेलू नुस्खों की तरफ रुख करते हैं, जिनमें पत्ता गोभी का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय है. कई लोग मानते हैं कि इसकी ठंडी पट्टी लगाने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है. मगर लेकिन क्या ये सच में असरदार है? आइए इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे इसका इस्तेमाल दर्द भगाने के लिए कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- मम्मी-पापा को रात में नहीं आती है नींद तो आजमाकर देखें यह जापानी तकनीक, मिनटों में सो जाएंगे पैरेंट्स
क्या पत्ता गोभी सच में दर्द कम करता है?
पत्ता गोभी में प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह सूजन को कम करने का काम करता है. साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन सी, के और एंटीऑक्सीडेंट्स दर्द से आराम दिलाने का काम करते हैं.
आर्थराइटिस के मरीज करें इस्तेमाल
एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि यह कोई पक्का मेडिकल इलाज नहीं है, लेकिन हल्के दर्द, सूजन या थकान से राहत दिलाने का काम करता है. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें आर्थराइटिस की समस्या है.
पत्ता गोभी की ठंडी पट्टी कैसे बनाएं?
इस घरेलू उपाय को अपनाना बहुत आसान है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले फ्रेश और साफ पत्ता गोभी के बड़े पत्ते लें.
- अब इन पत्तों को अच्छी तरह धो लें और सुखा लें.
- बेलन या किसी भारी चीज से पत्तों को हल्का दबा दें, ताकि उनका रस निकलने लगे.
- इन पत्तों को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
- अब ठंडे पत्तों को घुटनों पर रखें और कपड़े या बैंडेज से हल्के से बांध लें.
- दिन में 3 बार ऐसा करने से राहत मिल सकती है.
कब कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?
- अगर आपके घुटनों में सूजन आ रही है.
- एक्सरसाइज के बाद सूजन को करने के लिए
- लंबे समय तक खड़े रहने के बाद होने वाला दर्द
ध्यान रखने वाली बातें
- अगर दर्द बहुत ज्यादा है या लंबे समय से बना हुआ है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
- इसे लगाने के बाद अगर आपको एलर्जी या जलन हो तो तुरंत हटाएं.
- एक पत्ता इस्तेमाल ना करें. आप बहुत सारे पत्ते लेकर स्टीम ले लिए इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- व्रत रखने के बाद परेशान करती है गैस? यहां जानिए 4 आसान नियम, दिनभर मिलेगा आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
10 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
12 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
13 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
16 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
18 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
20 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines