---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Gluten Free Diet को फॉलो करने से क्या फायदे? किसकी सेहत के लिए सही नहीं

Gluten-Free Diet: ग्लूटेन फ्री खाना ऐसा खाना है जो शरीर को एनर्जी देता है, पाचन सही रखता है और वेट लॉस में भी मदद करता है। ग्लूटेन फ्री डाइट में शामिल लगभग सभी चीजें शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। आइए जानते हैं, इस डाइट को फॉलो करने के क्या फायदे हैं?

---विज्ञापन---

Gluten-Free Diet: ग्लूटेन फ्री भोजन, एक ऐसा भोजन का प्रकार है जिसमें हम ग्लूटेन रहित चीजें खाते हैं। ग्लूटेन एक प्रोटीन होता है, जो गेहूं, जौ जैसे अनाजों में पाया जाता है। ग्लूटेन फ्री खाना खाने से शरीर को ढेरों लाभ मिलते हैं। इसलिए, आजकल लोगों के बीच ग्लूटेन फ्री मील्स का चलन बढ़ गया है। ग्लूटेन फ्री खाना वजन घटाने में सहायक होता है। ग्लूटेन फ्री पाचन से लेकर हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या में भी राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं इस डाइट को खाने के फायदे और किसके लिए नुकसानदायक है यह डाइट।

ग्लूटेन फ्री भोजन खाने के फायदे

1. पेट की समस्याओं में राहत

---विज्ञापन---

ग्लूटेन-फ्री डाइट से पेट की समस्याओं जैसे कि पेट दर्द, कब्ज और दस्त में राहत मिल सकती है।

2. वेट लॉस

---विज्ञापन---

ग्लूटेन-फ्री डाइट वजन कम करने में मददगार हो सकती है क्योंकि इसमें कम कैलोरी और पोषण ज्यादा होता है।

ये भी पढ़ें-  Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

---विज्ञापन---

3. एनर्जी बूस्ट

ग्लूटेन-फ्री डाइट के सेवन से ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है क्योंकि ग्लूटेन फ्री भोजन में ज्यादा पोषक तत्व और विटामिन्स मौजूद होते हैं।

---विज्ञापन---

4. स्किन प्रॉब्लम्स

ग्लूटेन-फ्री डाइट से स्किन की सभी समस्याओं जैसे कि एक्जिमा, ड्राई स्किन और मुंहासों से राहत मिल सकती है।

---विज्ञापन---

5. मेंटल हेल्थ

ग्लूटेन-फ्री डाइट से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है क्योंकि इसमें मौजूद फूड आइटम्स में अधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं।

---विज्ञापन---

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

6.हड्डियों और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी ग्लूटेन मुक्त भोजन खाने की सलाह दी जाती है। ग्लूटेन फ्री खाना खाने से ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) नामक हड्डियों की गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।

---विज्ञापन---

ग्लूटेन फ्री फूड्स में क्या-क्या शामिल है?

ग्लूटे फ्री फूड्स में खाने से लेकर स्नैक्स तक के बढ़िया ऑप्शन मिल जाते हैं, जैसे-

  • चावल
  • क्विनोआ
  • साबुत अनाज
  • ओट्स
  • ज्वार
  • अमरनाथ और मक्का

आजकल मार्केट में ग्लूटेन फ्री ओट्स कुकीज, ज्वार और अमरनाथ से बने स्नैक्स भी मिलते हैं। ग्लूटेन फ्री डाइट में मुख्यत- गाजर, खीरा, शिमला मिर्च और ब्रोकली जैसी सब्जियां शामिल हैं। फलों में सेब, केला और अंगूर खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट में दही और पनीर शामिल हैं। इसके अलावा मछली, अंडे और बादाम, अखरोट जैसे नट्स भी ग्लूटेन फ्री होते हैं।

---विज्ञापन---

हर किसी के लिए सही नहीं है ग्लूटेन फ्री डाइट

जी हां, अपनी डाइट से पूरी तरह ग्लूटेन को हटाना सेहत के लिए सही नहीं है। ग्लूटेन की कमी से शरीर को कई महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाते हैं। सीलिएक रोग में भी ग्लूटेन हानिकारक हो सकता है। ये आंतों से जुड़ी समस्या है जिसमें ग्लूटेन को सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। पेट की समस्याओं से परेशान रहने वालों को भी ग्लूटेन फ्री खाना खाने से परहेज करना चाहिए, खासतौर पर जिन्हें गैस, कब्ज और एसिडिटी होती हैं।

ये भी पढ़ें- आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 08, 2024 10:23 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola