Fatty Liver Causes: फैटी लिवर अब एक आम समस्या बन गई है, जिसका कोई एक कारण नहीं है. इसके पीछे खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ता मोटापा आदि जैसे कारण हो सकते हैं. फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है. शुरुआत में इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन समय के साथ लिवर जरूरत से ज्यादा खराब हो सकता है. लिवर की समस्या सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि एक ग्लोबल समस्या है. इसलिए हर साल 11 जून को ग्लोबल फैटी लिवर दिवस बनाया जाता है. इस मौके पर आप अपनी कुछ आदतों को बदलने का फैसला ले सकते हैं, ताकि लिवर का फैट कम किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- खाली पेट मौसमी का जूस पीने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को करना चाहिए परहेज
फैटी लिवर क्या है?
लिवर पर फैट तब जमा होता है जब जरूरत से ज्यादा ऑयली सामान जाता है. यह ज्यादातर गलत खानपान, मोटापा और शराब की वजह से होता है. इसके बाद कई तरह की परेशानी होने लगती है.
फैटी लिवर के लक्षण
- लगातार थकान महसूस होना
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द
- कमजोरी महसूस होना
- वजन बढ़ना
- भूख में कमी
फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या करें?
एक्सरसाइज- आपको दवा से ज्यादा एक्सरसाइज पर ध्यान देना होता. इस दौरान 30 से 45 मिनट तक तेज चलना, साइकिल चलाना, योग या व्यायाम करने से शरीर में जमा फैट कम करने का काम करता है.
पौष्टिक आहार- फैटी लिवर की स्थिति में खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन जैसी चीजें शामिल करें. वहीं, तली-भुनी चीजों, प्रोसेस्ड फूड, अधिक चीनी और जंक फूड का सेवन सीमित करें.
वजन कम करें- आपको अपना वजन कम करना होगा. इसके लिए अच्छी डाइट लें और फैट जमा करने वाली चीजों से दूर रहें. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर के कुल वजन में 5 से 10 प्रतिशत की कमी से भी काफी फर्क पड़ता है.
पानी पिएं- फैटी लिवर में पानी औषधि की तरह काम करता है. पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और सारी चीजें दुरुस्त रहता है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं और लिवर को हेल्दी रखें.
शराब या ड्रिंक्स को करें ना- शराब का अधिक सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर किसी इंसान को पहले से फैटी लिवर की समस्या है तो शराब से दूरी बनाना फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- त्वचा पर दिखने वाले ये 2 निशान देते हैं डायबिटीज का संकेत, डॉक्टर ने कहा हाई इंसुलिन लेवल को पहचानें इस तरह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
11 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
15 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines