गिलोय इस्तेमाल करें भरपूर, 8 बीमारियां रहेंगी दूर, सबसे ज्यादा गुणकारी है तना

Benefits of Giloy: अधिकतर लोगों को गिलोय के फायदो के बारे में तो पता ही है, लेकिन उन्हें गिलोय खाने का किसी को सही अंदाजा नहीं है। गिलोय के फायदे और इसे खाने का सही तरीका जानें।

giloy benefits for female,giloy benefits for male.giloy benefits and side effects,giloy benefits for skin giloy tablet benefits,giloy side effects on kidney,giloy benefits for female fertility,can i take giloy everyday

Image Credit: Freepik

Benefits of Giloy: गिलोय को आयुर्वेदिक दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। अमृत जैसे इसके गुण होने के बावजूद भी ज्यादातर लोग गिलोय की पहचान सही से नहीं कर पाते हैं। दरअसल, इसकी पत्तियों का साइज पान के पत्तों जैसा होता है, जो गहरे हरे रंग के होते हैं। सबसे खास बात यह है कि मेडिसिनल होने के साथ ही इसके पत्ते डेकोरेटिव भी होते हैं। एक हेल्दी इंसान हर दिन इसके तने से निकले रस में जरूरत के अनुसार, काली मिर्च डालकर काड़ा पी सकते हैं। एक्सपर्ट इस पौधे को अमृत के नाम से संबोधित करते हैं, इसके अलावा गुडूची, अमृता आदि नामों से भी जाना जाता है।

विज्ञापन

बुखार के साथ अन्य बीमारियों में प्रयोग

गिलोय का प्रयोग बुखार के साथ हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कब्ज, खांसी, चर्म रोग और शरीर के इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी बेल जिस भी पेड़ या पौधों पर चढ़ती है, उसका मेडिसिनल प्रॉपर्टीज खुद में समा लेता है। ऐसे में नीम के पेड़ पर चढ़े गिलोय की खासियत काफी बढ़ जाती है। इस कारण इसकी डिमांड मार्केट में कई गुणा ज्यादा होती है।

विज्ञापन

तने का प्रयोग

गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और पामेरिन व टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा गिलोय में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम और मैगनीज भी भरपूर मिलता है। गिलोय की पत्तियां, जड़ें और तना तीनों ही भाग हेल्थ के लिए गुणकारी हैं। लेकिन बीमारियों के इलाज में सबसे ज्यादा प्रयोग गिलोय के तने या डंठल का होता है। गिलोय में बहुत ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटररी गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से बुखार, पीलिया, गठिया, डायबिटीज, कब्ज, एसिडिटी, यूरिन से जुड़ी बीमारियों के लिए अचूक उपाय है।

विज्ञापन

गिलोय के फायदे

  • गिलोय पाचन में मदद करता है।
  • अस्थमा के मरीजों के लिए भी गुणकारी है।
  • गिलोय लिवर की बीमारी को दूर करने में भी कारगर है।
  • यूटीआई (UTI) से भी राहत दिलाता है।
  • डायबिटीज में गिलोय काफी कारगर है।
  • गिलोय इम्युनिटी को बढ़ाने में भी सहायक है, खून को साफ करता है।
  • गठिया से ग्रस्त हैं, तो गिलोय राहत दिलाने में कारगर है।
  • दाग-धब्बों, पिंपल्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ