सूखे आंवले के टुकड़ों में छिपा है सेहत का राज, इन 6 बीमारियों से होगा बचाव

Dry Gooseberry Benefits: आंवले को कई तरह से खा सकते हैं, लेकिन एक बार सूखे आंवले का सेवन करके देखें, इससे शरीर को कई ऐसे फायदे होंगे जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

Dry gooseberry benefits for hair,Dry gooseberry benefits and side effects,salted dry amla benefits,dry amla benefits and side effects,is dried amla as good as fresh amla,dry amla for eating,dry amla benefits for skin,gooseberry medicinal uses

Image Credit: Freepik

Dry Gooseberry Benefits: आंवला किसी सुपरफूड से कम नहीं है, इसमें कई तरह के पोषण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। ये सर्दी, खांसी और जुकाम के साथ-साथ कई तरह के वायरल से भी बचाव करता है। आमतौर पर हम आंवले का यूज बालों और स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन सूखे आंवले से कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं। यह विटामिन सी के अलावा कई पोषक तत्वों से भरपूर है। आज आपको इस लेख के माध्यम से सूखे आंवलों से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

सूखे आंवले खाने के फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर

विज्ञापन

सूखे आंवले में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है, जिसके जरिए संक्रमण से बचाव होता है। कोरोना महामारी के दौरान इम्यूनिटी बूस्ट करने पर जोर दिया जा रहा था, क्योंकि बदलते मौसम में भी कई बीमारियों से ये हमारी रक्षा कर सकता है।

विज्ञापन

डाइजेशन ठीक रखता है

अक्सर शादी या पार्टीज में जमकर मसालेदार खाना खाते हैं, जिससे एसिडीटी, कब्ज और अपच की समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको सूखे आंवले को पानी में उबालकर खाना चाहिए, इससे पेट की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन

आंखों की रोशनी करे बेहतर

आंवलों में भरपूर विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है, इससे नजरें तेज होती हैं और रतौंधी (Night Blindness) जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

विज्ञापन

मुंह से आने वाली बदबू से छुटकारा

दांतों और मुंह की सही तरीके से साफ-सफाई न होने की वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसे में सूखे आंवले को चबाकर खा सकते हैं। ये नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है।

विज्ञापन

पेट दर्द से मिलती है राहत

सूखा आंवला खाने से पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, सूखे आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल से भरपूर होता है, जो पेट के विषैले तत्व को कम करता है। इससे पेट का दर्द, जलन, ऐंठन की समस्या कम होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ